Publish Date: Fri, 07 Dec 2018 (13:09 IST)
Updated Date: Fri, 07 Dec 2018 (13:12 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना चुनाव में शुक्रवार को बड़ी संख्या में फिल्मी शख्सियत मतदान करने पहुंचीं। अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी, तेलुगू फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता नागार्जुन और बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली सुबह-सुबह वोट डालने वालों में शामिल रहे।
तेलुगू फिल्मों के एक और अभिनेता जूनियर एनटीआर जो टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव के पोते हैं, वे भी कतार में खड़े नजर आए। अधिकतर फिल्मी हस्तियों ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित मतदान केंद्रों पर मतदान किया। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।