गृहस्थी : महिलाओं के संघर्ष की कहानी

Webdunia
PR
ज्यादातर भारतीय महिलाएँ घर पर किसी पुरुष की मौजूदगी में अपने आपको सुरक्षित महसूस करती हैं। एक पुरुष बाहरी दुनिया और घर की महिलाओं के बीच दीवार का काम करता है। क्या हो, यदि यह दीवार ढह जाएँ तो? यही कहानी है स्टार प्लस पर 25 फरवरी से शुरू होने जा रहे नए धारावाहिक ‘गृहस्थी’ की।

खुराना परिवार में सात महिलाओं के बीच एकमात्र पुरुष बलराज खुराना हैं। अपने आपको उसकी छत्रछाया में सुरक्षित महसूस करने वाली महिलाएँ उस समय असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हो जाती है जब वे बलराज नामक आधार स्तंभ को खो देती हैं।

इनमें से कोई दादी है, कोई माँ हैं तो कोई बेटी हैं। जब जमाने से इनका सामना होता है तो इन्हें कदम-कदम पर कठिनाइयाँ महसूस होती हैं। उन्हें इसकी कभी आदत नहीं थी। पुरुष प्रधान समाज में वे अपना वजूद ढूँढती हैं। उनके इस संघर्ष को इस धारावाहिक में रेखांकित किया गया है।

किरण कुमार और वैदेही अमृते जैसे वरिष्ठ कलाकारों के साथ खुशबू, आरती सिंह और नेहा देसाई नामक नए चेहरे इसमें दिखाई देंगे।

PR
इस धारावाहिक के बारे स्टार प्लस की सीनियर क्रिएटिव डॉयरेक्टर अनुपमा मंडलोई का कहना है ’स्टार प्लस ने दोपहर के समय में भी अपने दर्शकों को नए और ताजगी भरे कार्यक्रम देने की कोशिश की है। उसी के अंतर्गत ‘गृहस्थी’ धारावाहिक शुरू किया जा रहा है। यह कहानी विपरीत परिस्थितियों में भी प्यार, आनंद और मजबूत पारिवारिक रिश्तों की कहानी है।‘

इस धारावाहिक को 25 फरवरी से प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार दोपहर ढाई बजे स्टार प्लस पर देखा जा सकेगा।
Show comments

फुलेरा गांव में शुरू हुआ चुनावी घमासान, 'पंचायत 4' का टीजर रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

विपुल अमृतलाल शाह की राजनीतिक थ्रिलर गवर्नर में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी!

ढलते सूरज के सामने शमा सिकंदर ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, समंदर किनारे से शेयर की तस्वीरें

भूल चूक माफ का प्रमोशन करने वामिका गब्बी संग इंदौर पहुंचे राजकुमार राव, बोले- यहां आकर अपनापन महसूस होता है

क्या दूसरी शादी के 5 महीने बाद नागा चैतन्य बनने वाले हैं पिता, शोभिता धुलिपाला की प्रेग्नेंसी का सच आया सामने!

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा