दर्शकों को भा रहा है 'बड़े अच्छे लगते हैं'

- संध्या परिहार

Webdunia
सोनी टीव ी पर प्रसारित धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' दर्शकों को रास आ रहा है। दो बिल्कुल अलग तरह के व्यक्तित्वों का अपने परिवार की खातिर शादी के रिश्ते में बंधना और फिर उसे ईमानदारी से निभाना। एक भिन्न अंदाज में अनूठी कहानी प्रस्तुत कर रहा है यह धारावाहिक।

पात्र राम और प्रिया की मीठी नोंक-झोंक से दर्शकों में यह धारावाहिक खास हो चला है। प्रिया व राम का रहन-सहन अलग है फिर भी वे एक-दूसरे के परिवार को अपना कर चल रहे हैं।

एक तरफ राम, प्रिया के परिवार पर पैसों का कोई दबाव नहीं बनाना चाहता। हर चीज को साधारण रूप में रखकर एक अच्छे दामाद की भूमिका निभा रहा है।

वही दूसरी तरफ प्रिया एक साधारण परिवार से आई सामान्य लड़की की तरह अपने ससुराल में रहती है। दोनों (राम-प्रिया) एक दूसके के पर‍िवार का सम्मान करते हैं। बड़ों के कहने पर हर रस्मों र‍िवाज का आदर करते हैं। अपने औपचार‍िक र‍िश्ते को बड़ी सहजता से न‍िभाते आ रहे हैं।

अभी तक की स्थिति में यह सामान्य ओर छोटे उतार-चढ़ाव के साथ चला आ रहा है। इस अनोखी जोड़ी को दर्शकों का अच्छा प्रत‍िसाद म‍िल रहा है। उनकी राय भी सकारात्मक आ रही हैं ।

दर्शकों को इंतजार है कि प्रिया व राम की यह कहानी आगे और किन-किन पड़ावों से गुजरेगी और प्रिया राम के परिवार के षडयंत्रों से कैसे रुबरु होगी। दर्शकों में यह भी दिलचस्पी का विषय है कि प्रिया के पुराने रिश्ते का आगमन क्या राम के मन में खलबली मचाएगा। फिलहाल, कहानी में कसावट और प्रस्तुति में रोचकता बनी हुई है।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शापित बिग बॉस: शेफाली जरीवाला की असमय मौत के बाद उठने लगे सलमान खान के रियलिटी शो पर सवाल

इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनीं मां, बेटे की पहली झलक दिखाते हुए नाम किया रिवील

द फैमिली मैन 3 का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ रिलीज, इस बार दो दुश्मनों का सामना करेंगे मनोज बाजपेयी

शेफाली जरीवाला की बिल्डिंग के वॉचमैन ने बताई रात की कहानी, बोला- तेजी से कार बाहर निकली...

शेफाली जरीवाला से पहले Bigg Boss में नजर आए ये सेलेब्स भी कह चुके हैं दुनिया को अलविदा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म