पुनीत इस्सर : बिग बॉस का विलेन

Webdunia
आमतौर पर उम्रदराज लोग बिग बॉस के शो में लंबा टिक नहीं पाते हैं, लेकिन पुनीत इस्सर ने इस बात को उलट-पुलट दिया है। वे शो में बने हुए हैं और अपनी खलनायकी के बल पर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। गौतम को छोड़ दिया जाए तो घर में पुनीत का सबसे पंगा हुआ है। 
 
शो की शुरुआत में ही उन्होंने यह बात पकड़ ली कि गौतम उन पर भारी पड़ सकता है इसलिए उन्होंने गौतम को अपना चेला बना लिया और रास्ते का कांटा बड़ी सफाई से हटा दिया। गौतम की दबंगता और अपने दिमाग के बल पर उन्होंने चुन-चुन कर प्रतिद्वंद्वियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। महाभारत में पुनीत ने रोल तो दुर्योधन का निभाया था, लेकिन दिमाग उनका शकुनि की तरह चल रहा है। 
 
लड़कियों से तो खासतौर पर पुनीत की नहीं बनती। लड़कियों से शायद पुनीत घबराते हैं इसलिए पंगा मोल ले लेते हैं। पीठ पीछे वे लड़कियों के बारे में अनाप-शनाप बोल जाते हैं और सामने कहने में डरते हैं। शुरू में जब उनकी पोल खुलती थी कि उन्होंने फलां लड़की के बारे में ये बोला है तो वे झेंप जाते थे, लेकिन अब वे ढीढ हो गए हैं और बड़ी ही दिलेरी के साथ स्वीकारते हैं कि हां मैंने ऐसा बोला है। 
दीपशिखा से उनके मधुर संबंध थे, लेकिन दीपशिखा की अनुपस्थिति में उन्होंने कई ऐसी बातें बोली कि जब दीपशिखा को वो क्लि‍प्स दिखाई गईं तो वे दंग रह गईं। ऐसा ही सोनी और निगार खान के साथ भी हुआ। शो में फिलहाल करिश्मा, डियांड्रा और सोनाली से भी उनके मतभेद हैं। करिश्मा तन्ना में तो एक समय उन्हें अपनी बेटी नजर आती थी, लेकिन अब वे हाथ-धोकर करिश्मा के पीछे पड़े हैं और साजिश रच रहे हैं। 
 
आर्य बब्बर से भी उनका जमकर पंगा हुआ। वे हिंसक हो गए थे। कायदे से उन्हें शो से बाहर कर दिया जाना था, लेकिन इस शो को टीआरपी तो इसी तरह के विवादों से मिलती है, साथ ही पुनीत बदनामी के कारण नाम हासिल कर रहे हैं, उन्हें वोट मिल रहे हैं, लिहाजा बिग बॉस ने अपने कायदे-कानूनों में संकरी गलियां ढूंढ कर पुनीत को बचा लिया। जब वास्तविक जीवन में कानून में लोग बचने का रास्ता निकाल लेते हैं तो यह तो महज एक शो है। 
 
पुनीत को ऐसे लोग पसंद नहीं है जो उनकी बात काटे या उन्हें अनसुना कर दे। शुरुआत में प्रणीत और प्रीतम उनकी हां में हां मिलाते हुए 'गुरुजी गुरुजी' कहते फिरते थे, लेकिन बाद में उन्हें समझ में आया कि यदि ऐसा लंबा चलता रहा तो वे पुनीत की परछाई मात्र बन जाएंगे और शो जीतना मुश्किल हो जाएगा, लिहाजा अब वे पुनीत के खिलाफ समय-समय पर बगावत का बिगुल बजाते रहते हैं। 
 
शो जीतने के लिए पुनीत फूट डालो और राज करो वाली नीति अपना रहे हैं। मौका देख पलटना भी वे खूब जानते हैं। इस समय वे बिग बॉस सीजन 8 के विलेन बने हुए हैं, शायद लोगों को इसी कारण वे पसंद आ रहे हैं। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंचायत की रिंकी रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, घर पर झूठ बोलकर आई थीं मुंबई

आमिर खान की सितारे जमीन पर को मिल रहा दर्शकों का जबरदस्त प्यार, 5 दिन में इतना हुआ फिल्म का टोटल कलेक्शन

संजय कपूर की तीसरी पत्नी ने बताया करिश्मा कपूर के बच्चों संग कैसा है उनका रिश्ता, बोलीं- मैं उनकी मां तो नहीं बन सकती...

संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर का पहला बर्थडे, तलाक के बाद कैसा था पूर्व पति संग एक्ट्रेस का रिश्ता

महावतार यूनिवर्स की हुई घोषणा, भगवान विष्णु के अवतारों पर बनेगी 7 फिल्में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म