Hanuman Chalisa

रानी के भाई ला रहे हैं आँचल

Webdunia

फिल्मों में निर्देशन का मौका नहीं मिला, तो क्या! छोटे परदे पर भी आजकल इतने ऑप्शंस है कि क्या कहने। यही वजह है कि रानी मुखर्जी के भाई राजा मुखर्जी धारावाहिक "आँचल" के जरिये छोटे परदे के दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। घर-घर में मशहूर होने का आज यह आसान तरीका है। आँचल धारावाहिक जे आर एन्टरटेनर्स के बैनर तले बन रहा है और जल्द ही महुआ चैनल पर देखा जा सकेगा।

 
PR

फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी के भाई राजा मुखर्जी अपने कई धारावाहिकों के माध्यम से ड्राइंग रूम के दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। लेकिन अब वे जेआर एन्टरटेनर्स के बैनर तले एक धारावाहिक "आँचल" लेकर आ रहे हैं जिसका प्रक्षेपण महुआ चैनल पर 14 दिसंबर से सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे किया जाएगा।

इस धारावाहिक की परिकल्पना, कहानी और निर्देशन की जिम्मेवारी राजा मुखर्जी ने ही निभाई है। आँचल गाँव में रहने वाली एक लड़की की कहानी है जो बेहद ही खूबसूरत, मासूम और चंचल है। वह किसी को दुखी नहीं देख पाती, हँसना और हँसाना उसकी फितरत है। वह एक शुभम नाम के लड़के से प्यार करती है। लेकिन दोनों के प्यार और शादी के बीच कुछ ऐसे मोड़ आते हैं, उसी को लेकर कहानी का ताना-बाना बुना गया है।

आँचल को उसका प्यार, उसका पति और उसका हक मिलता है या नहीं और उसकी जिंदगी में क्या हलचल होती है इन्हीं सब बातों को इसमें दर्शाया गया है। राजा मुखर्जी के अनुसार आँचल के माध्यम से वह एक आम भारतीय लड़की की तस्वीर के साथ ही भारतीय संस्कृति, संस्कार और मर्यादा को पेश कर रहे हैं।

इसके कलाकारों में अनुज कुमार, माया यादव, आरती पुरी, शोभिता श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, सलील सुधाकर, अयाज खान, विभा सिंह, सुनीता शर्मा आदि शामिल हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

है जवानी तो इश्क होना है मूवी प्रिव्यू: डेविड धवन की कॉमेडी दुनिया में फिर लौटे वरुण धवन

नेपोटिज्म पर बेबाक अनन्या पांडे: “मुझे मौके मिले, लेकिन खुद को साबित करना मेरी जिम्मेदारी थी”

IPL 2026 का चैंम्पियन बनने के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार, ट्रॉफी थाम पति को किया किस

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का है एस. वेंकिटरमणन से गहरा कनेक्शन, जानिए देश के 18वें RBI गवर्नर कीऐतिहासिक कहानी

रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फैनबेस और गजब की सादगी, जानें क्यों जूनियर एनटीआर सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि हैं लोगों के 'दिलों के राजा'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका