Hanuman Chalisa

संजोग से बनी संगिनी

Webdunia
PR
16 अगस्त से जी टीवी पर नया धारावाहिक ‘संजोग से बनी संगिनी’ शुरू होने जा रहा है जो गौरी और रुद्र की प्रेम कहानी पर आधारित है। रुद्र और गौरी अलग और विषम परिस्थितियों में जिंदगी जी रहे हैं और सच्चे प्यार की तलाश में है। हरिद्वार के खूबसूरत वातावरण में इस प्रेम कहानी को दिखाया गया है।

इस धारावाहिक में रुद्र की भूमिका निभा रहे हैं इकबाल खान। इकबाल दो साल बाद छोटे परदे पर अपनी वापसी कर रहे हैं। इस बारे में वे कहते हैं ‘अपनी वापसी के लिए इससे बेहतर धारावाहिक और कोई नहीं हो सकता था। जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी और अपने किरदार के बारे में जाना तो मुझे यह बेहद पसंद आया। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह प्रेम कहानी दर्शकों के दिल को छू लेगी।‘

गौरी की भूमिका में बिन्नी शर्मा नजर आने वाली हैं। बिन्नी ने डांस इंडिया डांस के दूसरे भाग में अंतिम 4 में अपना स्थान बनाया था और अब वे अभिनय की शुरुआत कर रही हैं। रोमांचित बिन्नी का कहना है ‘दर्शकों ने एक डांसर के रूप में मुझे भरपूर प्यार दिया है और अब मैं अभिनेत्री के रूप में उनका दिल जीतने की कोशिश करुँगी। इतनी ‍उम्दा भूमिका मिलने से मेरी मुँह माँगी मुराद पूरी हो गई।‘

जी टीवी के नीतिन वैद्य का कहना है कि इकबाल खान और बिन्नी शर्मा के बीच एक सहज आकर्षण है और इसीलिए दोनों का चयन किया गया। इसके अलावा हरिद्वार की शानदार पृष्ठभूमि, अरुणा ईरानी और सुधा चंद्रन जैसी सशक्त अभिनेत्रियाँ, जबरदस्त पटकथा इस धारावाहिक की खासियत है ं जिससे दर्शक अपने आपको जोड़ सकेंगे। प्रत्येक सोमवार से गुरुवार रात 10 बजे इस धारावाहिक को देखा जा सकता है।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जयदीप अहलावत बने दोस्ती की मिसाल, दोस्त की फिल्म ‘Momacu’ के ट्रेलर लॉन्च में बने चीफ गेस्ट

'60 साल का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला', पैपराजी पर भड़के सलमान खान, आधी रात को दी चेतावनी

वाणी कपूर ने की 'सपने वर्सेस एवरीवन 2' की तारीफ, बोलीं- ऐसी कहानियां दिल को छू जाती है

राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया छुपा रुस्तम, 'पेड्डी' के सेट पर मेहनत और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की

Jr NTR की नई फिल्म का नाम होगा 'ड्रैगन', टीजर में दिखी खून-खराबे से भरपूर कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान