स्टार उत्सव पर काव्यांजली

Webdunia
PR
धारावाहिक ‘काव्यां‍जली’ का प्रसारण अब स्टार उत्सव पर 17 सितंबर को रात 9 बजे से होने जा रहा है। यह एक प्रेम कहानी है। इसमें अमृता सिंह ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है। इस धारावाहिक को बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की तरह बनाया गया है।

कहानी है काव्य की, जो स्वर्गवासी हो चुके मयंक नन्दा और उनकी पत्नी नित्या नन्दा (अमृता सिंह) का बेटा है। काव्य दस वर्ष बाद अमरीका से लौटता है और जिस दिन वह शिमला पहुँचता है, रात के अंधेरे में एक अजनबी रास्ते में उसकी मदद करता है।

उसके चेहरे को देखते ही वह पहली नजर में ही उसे दिल दे बैठता है। बातों-बातों में वे एक दूसरे से इजहार भी कर देते हैं। अचानक एक दिन उसकी आँखों के सामने वह लड़की दुर्घटना में मर जाती है। सदमे और अविश्वास की अवस्था में वह अब भी उस चेहरे की तलाश कर रहा है। इस तरह से इस प्रेम कहानी की शुरूआत होती है।

काव्य की भूमिका निभाई हैं रक्षत साहनी ने। अंजली की भूमिका नताशा/अनिता हंसानंदानी ने अभिनीत की है। अमृता सिंह के अलावा अचला सचदेव, विद्या सिन्हा, निर्मल पांडे और सुष्मिता मुखर्जी भी इस धारावाहिक में हैं।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर खूब ट्रोल हुई थीं स्वरा भास्कर, बोलीं- ऐश्वर्या को नहीं छोड़ा तो मैं कौन...

गुम है ‍किसी के प्यार में शो में रेखा संग स्क्रीन शेयर करेंगे सनम जौहर, जताई खुशी

वायरल गर्ल मोनालिसा का ब्राइडल लुक देख हो जाएंगे हैरान, गोल्डन लहंगे में लगी बेहद खूबसूरत

ग्रैमी अवॉर्ड्स में कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसरी ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिए पोज, कपल को इवेंट से बाहर निकाला

साउथ स्टार नानी की नई फिल्म द पैराडाइज का हुआ ऐलान, श्रीकांत ओडेला करेंगे निर्देशित

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव