‘दहेज’ : कल्याणी की कहानी

Webdunia
PR
चालीस से अधिक धारावाहिक और ‘जिंदगी रॉक्स’ फिल्म के निर्माता बीएजी फिल्म्स मीडिया लिमिटेड का नया धारावाहिक ‘दहेज’ हाल ही में ‘नाइन एक्स’ चैनल पर शुरू हुआ है। यह धारावाहिक प्रत्येक सोमवार से गुरुवार रात साढ़े आठ बजे प्रसारित होगा।

‘दहेज’ एक भावना प्रधान कहानी है। इसकी मुख्य पा‍त्र है कल्याणी नामक एक साहसी लड़की। कल्याणी अपने पिता की आँखों का तारा है। कल्याणी का भाग्य अपनी बड़ी बहन कृतिका से जुड़ा हुआ है। एक पंडित के मुताबिक दोनों बहनों को सदा एक ही छत के नीचे रहना पड़ेगा।

दोनों बहनों का स्वभाव एक-दूसरे से जुदा है। कल्याणी कठिन परिश्रम में विश्वास रखती है, जबकि कृतिका आलसी है। कल्याणी अपने चहेतों के लिए अपनी खुशियाँ कुर्बान कर सकती है, लेकिन कृतिका की सोच इससे अलग है।

PR
दोनों बहनें गुजरात से मुंबई पहुँचती है और एक ही इंसान सोहम मेहता से प्यार कर बैठती है। यहीं से इस धारावाहिक की कहानी में उतार-चढ़ाव आते हैं। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस धारावाहिक में प्यार, घृणा, और जुनून का मिश्रण है।

इस धारावाहिक का निर्देशन प्रसाद गोवंडी ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका अनीषा कपूर, मुस्कान, दीपिशिखा और भुवनेश ने निभाई है।

Show comments

शादी के 22 साल बाद पति से अलग हुईं पांड्या स्टोरी एक्ट्रेस पल्लवी राव, जल्द लेंगी तलाक

सैयारा में आशिकी की नॉस्टैल्जिया महसूस कर रहे लोगों को देखना अद्भुत : महेश भट्ट

सितारे ज़मीं पर ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे सप्ताह भी खींचे दर्शक: जानें अब तक किया कुल कितना कलेक्शन

निखिल आडवाणी की पीरियड ड्रामा सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' की पहली झलक आई सामने, जानिए कब होगी रिलीज

26 साल की फेमस मॉडल ने किया सुसाइड, नींद की गोलियां खाकर खत्म की जिंदगी

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म