Publish Date: Sat, 15 Dec 2018 (11:05 IST)
Updated Date: Sat, 15 Dec 2018 (11:08 IST)
मुंबई। बलात्कार के आरोपी अभिनेता आलोकनाथ ने अग्रिम जमानत के लिए मुंबई की एक अदालत में याचिका दायर की है। यह याचिका गुरुवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएस ओझा के समक्ष दायर की गई।
अदालत ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले शिकायकर्ता लेखिका-निर्माता के वकील ने आलोकनाथ की जमानत याचिका के खिलाफ जवाब दायर करने के लिए समय मांगा था।
लेखिका-निर्माता ने आलोकनाथ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ 19 साल पहले बलात्कार किया था। मुंबई पुलिस ने 21 नवंबर को मामला दर्ज किया था।