Publish Date: Fri, 07 Dec 2018 (09:48 IST)
Updated Date: Fri, 07 Dec 2018 (09:56 IST)
गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के नोएडा के सेक्टर-4 में एक 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि नोएडा के सेक्टर-4 में गुरुवार शाम चार साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला रंजित नामक युवक उसे खिलाने के बहाने अपने साथ झोपड़ी में ले गया।
दरिंदे ने बालिका के साथ बलात्कार किया और फरार हो गया। बालिका को अस्पताल भेज दिया गया है। इस सिलसिले में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
webdunia
Publish Date: Fri, 07 Dec 2018 (09:48 IST)
Updated Date: Fri, 07 Dec 2018 (09:56 IST)