राहुल की अंतरिम जमानत रद्द करवाने SC पहुंचीं प्रत्यूषा की मां

Webdunia
गुरुवार, 19 मई 2016 (14:05 IST)
नई दिल्ली। बीते दिनों अपने मुंबई स्थित आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई 24  वर्षीय टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मां ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया और बंबई  उच्च न्यायालय की ओर से अभिनेता-निर्माता राहुल राज सिंह को दी गई अंतरिम जमानत रद्द  करने की मांग की। राहुल पर प्रत्यूषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
 
यह याचिका न्यायमूर्ति एएम सपरे और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अवकाशकालीन पीठ के  समक्ष रखी गई। पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए 30 मई का दिन तय कर दिया।
 
प्रत्यूषा की मां सोमा बनर्जी का पक्ष रखने वाले वकील ने कहा कि राहुल को हिरासत में लिया  जाना चाहिए, क्योंकि इस मामले में जांच अब भी चल रही है और वे साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर  सकता है।
 
शीर्ष न्यायालय के समक्ष दायर याचिका में प्रत्यूषा की मां ने राहुल को हिरासत में लेकर  पूछताछ करने का अनुरोध किया। उन्होंने दावा किया कि मृतका के शरीर पर गहरी चोट के कई  निशान थे। उच्च न्यायालय ने 25 अप्रैल को राहुल को अंतरिम जमानत दे दी थी। राहुल ने  खुद पर लगाए गए आरोपों से इंकार किया है।
पुलिस ने इससे पहले उच्च न्यायालय के समक्ष एक रिपोर्ट दायर की थी जिसमें उसने आरोप  लगाया था कि मुंबई के गोरेगांव स्थित फ्लैट में प्रत्यूषा के साथ रह रहा राहुल उसे प्रताड़ित  करता था और उससे रुपए उधार लेता था।
 
'बालिका वधू' की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीते एक अप्रैल को अपने गोरेगांव स्थित आवास में फांसी के  फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं। राहुल प्रत्यूषा को अंधेरी के अस्पताल में ले गया, लेकिन वहां  उसे मृत घोषित कर दिया गया।(भाषा)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख