डॉक्टरों के जवाब देने के बाद पत्नी ने कहा- राजू श्रीवास्तव एक योद्धा हैं, जल्द लौटेंगे, नेगेटिविटी न फैलाएं

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (22:41 IST)
नई दिल्ली। Raju Srivastava Health Update : लोकप्रिय अभिनेता-कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा कि उनके पति ‘‘एक योद्धा (फाइटर) हैं और वे हम सभी के बीच वापस लौटेंगे। श्रीवास्तव (58) को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गहन देखभाल इकाई में रखा गया है। अभिनेता की उसी दिन एंजियोप्लास्टी हुई थी जिस दिन उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
 
शिखा ने कहा कि उनके पति की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनका बेहतर इलाज कर रहे हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर उनका अच्छा इलाज कर रहे हैं। राजू जी एक फाइटर हैं और वह हम सबके बीच फिर से लौटेंगे। हमें आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं की जरूरत है। 2014 में भाजपा में शामिल हुए श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार को ट्विटर पर कई पोस्ट में अटकलें लगाई जा रही थीं।
 
शिखा ने कहा कि मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया अफवाह न फैलाएं। यह हमारे मनोबल को प्रभावित करता है। हमें नकारात्मक ऊर्जा नहीं चाहिए, हमें सकारात्मकता चाहिए। कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। डॉक्टर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और राजू जी उनका साथ दे रहे हैं, वह लड़ रहे हैं। इसलिए कृपया नकारात्मकता न फैलाएं।
 
 
इससे पहले दिन में एक सूत्र ने ‘पीटीआई को बताया कि उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और उनकी हालत नाजुक है। उन्हें मस्तिष्काघात हुआ है और वे अचेत हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख