हाल ही में दादी ने शो पर आए अभिनेता रणवीर सिंह के चेहरे पर बड़ा चुंबन देकर, लिपस्टिक का निशान बना दिया। रणवीर ने बड़ी चतुराई से खुद को दादी से अलग करके अपनी साथी कलाकार सोनाक्षी सिन्हा को आगे कर दिया। सोनाक्षी और रणवीर शो में अपनी आने वाली फिल्म ‘लुटेरा’ का प्रमोशन करने आए थे। रणवीर द्वारा सोनाक्षी को आगे करने से सोनाक्षी नाराज हो गईं।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब दादी ने किसी पुरूष प्रतिभागी को चुंबन दिया हो। वे इससे पहले भी सुनील शेट्टी को जोर से गले लगा चुकी हैं, जिन्हें छुड़ाने के लिए कपिल को बहुत मेहनत करना पड़ी थी। इन दिनों रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ को जज कर रहे रेमो डीसूजा भी दादी के प्यार का स्वाद चख चुके हैं।
देखते रहिए ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे कलर्स पर।