सुनने में आया है कि जोधा अकबर की विभिन्न भूमिकाओं के लिए महीनों तक ऑडिशंस लिए गए परंतु टीम द्वारा चेतन को तुरंत इस रोल के लिए चुन लिया गया। चेतन महामंगा के बेटे और शहंशाह अकबर के सौतेले भाई आदम खान का किरदार निभाएंगे। आदम खान की तुलना हरदम अकबर से की जाती थी जिस वजह से वह अकबर से नफरत किया करता था। आदम को लगता था कि उसकी मां हमेशा अकबर को प्राथमिकता देती हैं।
टीवी पर निभाई गई अधिकतर भूमिकाओं की तरह चेतन, जोधा अकबर में भी निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। चेतन ने कहा कि पर्दे पर निगेटिव किरदार के कई चेहरे होते हैं। इसमें नकारात्मकता की झलक होती है। लेकिन खास बात यह है कि बुरे किरदार निभाते हुए भी मैंने कभी अपने प्रशंसकों को नहीं खोया। मुझे प्रशंसकों ने हमेशा से निगेटिव किरदारों में पसंद किया है।
देखिए धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ 18 जून से रात 8 बजे, जी टीवी पर।