23 जून को शुरू हो रहा 'ज़िन्दगी' भारत के दर्शकों को सीमा पार से चुनी गई कहानियां दिखाएगा।
इसकी शुरुआत पाकिस्तान की कहानियों से होंगी जिसमें सभी की भावनाएं शामिल होंगी और इसमें दुनिया भर के अवॉर्ड विजेता उपान्यसकारों और साहित्यिक क्षेत्र के दिग्गजों द्वारा लिखे गए प्रसिद्ध उपन्यासों और पुस्तकों पर आधारित विभिन्न शोज़ चैनल पर दिखाए जाएंगे।
हिन्दी मनोरंजन चैनलों में 'ज़िन्दगी' अपनी श्रेणी का पहला चैनल है और ज़ी की ओर से अपने दर्शकों के लिए किया गया एक और अनूठा प्रयास है। यह मनोरंजन का एक नया मॉडल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।