शो की निर्माता एकता कपूर ने दोनों के बीच अंतरंग दृश्यों को दिखाने की एक बार फिर से तैयारी कर ली है। इस बार राम और प्रिया लताजी के सदाबहार गीत 'लग जा गले' पर रोमांस करते नजर आएंगे।
सूत्रों के मुताबिक एकता को यह विचार तब आया जब उन्हें यह पता चला कि लताजी उनके इस शो की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और वे इसे रोज देखती हैं। लताजी ने उन्हें फोन कर यह बताया कि शो में राम और प्रिया के अलग होने से वे भी दुखी हैं और उन्होंने एकता से दोनों को वापस मिलाने का अनुरोध किया।
एकता ने लताजी के प्रति सम्मान दर्शाने के लिए गाने को शो में दिखाया। एकता का कहना था कि यह एक बड़े सम्मान की बात है कि लताजी हमारे शो को इतना पसंद करती हैं। वे राम और प्रिया के एक-दूसरे के बिछड़ने से दुखी थीं।
हमने राम और प्रिया के बीच के प्यार को बताने के लिए उनके गाने का शो में इस्तेमाल किया। दर्शकों को शो में एक बार फिर राम और प्रिया के बीच हॉट सीन देखने को मिल सकते हैं। इस गाने राम और प्रिया इंटीमेट होते नजर आएंगे।