स्टार उत्सव पर काव्यांजली

Webdunia
PR
धारावाहिक ‘काव्यां‍जली’ का प्रसारण अब स्टार उत्सव पर 17 सितंबर को रात 9 बजे से होने जा रहा है। यह एक प्रेम कहानी है। इसमें अमृता सिंह ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है। इस धारावाहिक को बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की तरह बनाया गया है।

कहानी है काव्य की, जो स्वर्गवासी हो चुके मयंक नन्दा और उनकी पत्नी नित्या नन्दा (अमृता सिंह) का बेटा है। काव्य दस वर्ष बाद अमरीका से लौटता है और जिस दिन वह शिमला पहुँचता है, रात के अंधेरे में एक अजनबी रास्ते में उसकी मदद करता है।

उसके चेहरे को देखते ही वह पहली नजर में ही उसे दिल दे बैठता है। बातों-बातों में वे एक दूसरे से इजहार भी कर देते हैं। अचानक एक दिन उसकी आँखों के सामने वह लड़की दुर्घटना में मर जाती है। सदमे और अविश्वास की अवस्था में वह अब भी उस चेहरे की तलाश कर रहा है। इस तरह से इस प्रेम कहानी की शुरूआत होती है।

काव्य की भूमिका निभाई हैं रक्षत साहनी ने। अंजली की भूमिका नताशा/अनिता हंसानंदानी ने अभिनीत की है। अमृता सिंह के अलावा अचला सचदेव, विद्या सिन्हा, निर्मल पांडे और सुष्मिता मुखर्जी भी इस धारावाहिक में हैं।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

मेट्रो... इन दिनों: जानें फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, रिलीज डेट और अन्य डिटेल

महबूब स्टूडियो में रणवीर की शूटिंग, देखिए क्यों है भारी सिक्योरिटी और छुपा है बड़ा राज

एनिमल के बाद अब औरंगजेब बनकर तबाही मचाने आ रहे हैं बॉबी देओल, डायरेक्टर बोले- ‘अब ये खामोश नहीं, खूंखार है

आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर बॉक्स ऑफिस पर हिट है या फ्लॉप, कहां तक पहुंचे कलेक्शन?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म