‘जोधा अकबर’ में अश्विनी कलसेकर बनेंगी महामंगा

Webdunia

जी टीवी पर धारावाहिक ‘कसम से’ में षणयंत्रकारी आंटी ‘जिज्ञासा’ और ‘झांसी की रानी’ में सहनशील महिला ‘हीराबाई’ की भूमिका निभा चुकीं, अभिनेत्री अश्विनी कलसेकर अब नए किरदार में नजर आने वाली हैं। अश्विनी जी टीवी पर जल्द ही शुरू होने जा रहे ऎतिहासिक सीरियल ‘जोधा अकबर’ में प्रसिद्ध महिला महामंगा का किरदार निभाने जा रही हैं। शो की निर्माता एकता कपूर ने उन्हें भारतीय इतिहास की इस ताकतवर महिला के रोल में लिया है।

PR
PR

महामंगा अकबर की मां के बाद इस शो की दूसरी सशक्त किरदार हैं। इतिहास बताता है कि अकबर के जीवन में महामंगा बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती थी। वे ही थीं जिन्होंने अकबर को कई युद्धों में मौत के मुंह से बचाया था। तेज, तर्रार, कुटिल, स्वार्थी और महत्वाकांक्षी महिला महामंगा एक मशहूर राजनीतिज्ञ भी रहीं। अश्विनी महामंगा का रोल मिलने से बहुत खुश हैं।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए अश्विनी ने कहा कि अगर सही अर्थों में कहा जाए तो महामंगा जो भी करती थी, उसके पीछे न्यायसंगत तर्क होता था। उन्होंने अकबर के जीवन में मां, सलाहकार और मंत्री तीनों की भूमिका निभाई थी। अश्विनी ने कहा कि किसी भी ऎतिहासिक पात्र को निभाते हुए अत्यंत सतर्कता बरतनी पड़ती है क्योंकि पात्र की विश्वसनीयता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता।

अश्विनी ने बताया कि वे फिलहाल उर्दू पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही हैं ताकि स्पष्ट और सही संवाद बोल सकें। उन्होंने कहा कि मुझे ऎसी महिलाओं का रोल करना पसंद है जो जन्म से ही ताकतवर रही हों। देखिए ‘जोधा अकबर’ जल्द ही जी टीवी पर।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंचायत क्यों है हर उम्र के दर्शकों की पसंद? प्रधान जी रघुबीर यादव ने बताया कारण

मां रिव्यू: काजोल-रोनित रॉय ने चौंकाया, पर कहानी ने किया निराश, जानिए कहां चूकी ये हॉरर फिल्म

कल्कि 2898 एडी को रिलीज हुए 1 साल पूरा, नाग अश्विन ने बताया दीपिका पादुकोण के बिना क्यों अधूरी है फिल्म

द बंगाल फाइल्स के अमेरिका में होंगे 10 बड़े प्रीमियर, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने रखी अपनी राय

सरदार जी 3 के विदेश में रिलीज होते ही नीरू बाजवा ने उठाया बड़ा कदम, डिलीट किए फिल्म से जुड़े सभी पोस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म