कब, कहां और कैसे जन्मे धरती पुत्र मंगल, पढ़ें पौराणिक कथा

Webdunia
मंगल ग्रह के जन्म की एक कथा कुछ इस प्रकार है। अंधकासुर नामक दैत्य को तप के बाद भगवान शिव ने वरदान दिया था कि उसके रक्त से सैकड़ों दैत्य जन्म लेंगे।  वरदान पाकर इस दैत्य ने अवंतिका में तबाही मचा दी। तब दीन-दुखियों ने शिव से प्रार्थना की। भक्तों के संकट दूर करने के लिए स्वयं शंभु ने अंधकासुर से युद्ध किया। 

ALSO READ: जब सीता के भाई बन 'मंगल' ने किया रस्मों को पूरा...पढ़ें पौराणिक कथा
 
दोनों के बीच भीषण युद्ध हुआ। शिव का पसीना बहने लगा। रुद्र के पसीने की बूंद की गर्मी से उज्जैन(प्राचीन नगरी अवंतिका) की धरती फट कर दो भागों में विभक्त हो गई और मंगल ग्रह का जन्म हुआ। शिवजी ने दैत्य का संहार किया और उसकी रक्त की बूंदों को नवोत्पन्न मंगल ग्रह ने अपने अंदर समा लिया। धरती से जन्म के कारण उन्हें धरती पुत्र माना गया। कहते हैं, इसलिए मंगल की धरती लाल रंग की है। (स्कंद पुराण के अवंतिका खंड से)। आज भी उज्जैन में मंगल ग्रह का प्राचीन सुंदर मंदिर है। यह स्थान मंगल की जन्म भूमि माना गया। 
 
ALSO READ: मांगलिक-दोष दूर करते हैं मंगल के यह 21 नाम...

ALSO READ: ऐसे हुआ सुंदर चमकीले चंद्रदेव का जन्म, पढ़ें पौराणिक कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

धन, ज्ञान और शांति के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें ये 7 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

हरियाली अमावस्या कब है, जानिए पितृ दोष मुक्ति के 5 अचूक उपाय

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

इस बार सावन सोमवार पर बन रहे हैं अद्भुत योग संयोग, 5 कार्य करने से मिलेगा लाभ

सावन के सोमवार की पूजा विधि क्या है?

शादी में हो रहा है विलंब तो सावन में करें ये अचूक उपाय, भोलेनाथ के आशीर्वाद से शीघ्र बनेगा विवाह का योग

बागेश्वर धाम का वो मंदिर जहां बल्ब लगाते ही हो जाता है फ्यूज, होता है श्रद्धा से उजाला, जानिए क्या है चमत्कार

सावन में कब कब सोमवार रहेंगे

अगला लेख