Festival Posters

तेनालीराम की कहानियां : तेनालीराम और लाल मोर

Webdunia
विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय को अनोखी चीजों को जमा करने का बहुत शौक था। हर दरबारी उन्हें खुश करने के लिए ऐसी ही चीजों की खोज में लगे रहते थे ताकि राजा को खुश कर उनसे मोटी रकम वसूल सकें।

एक बार कृष्णदेव राय के दरबार में एक दरबारी ने एक मोर को लाल रंग में रंग कर पेश किया और कहा, 'महाराज इस लाल मोर को मैंने बहुत मुश्किल से मध्यप्रदेश के घने जंगलों से आपके लिए पकड़ा है।' राजा ने बहुत गौर से मोर को देखा। उन्होंने लाल मोर कहीं नहीं देखा था।

FILE


राजा बहुत खुश हुए… उन्होंने कहा, 'वास्तव में आपने अद्भुत चीज लाई है। आप बताएं इस मोर को लाने में कितना खर्च पड़ा।' दरबारी अपनी प्रशंसा सुनकर आगे की चाल के बारे में सोचने लगा।

उसने कहा, 'मुझे इस मोर को खोजने में करीब 25 हजार रुपए खर्च करने पड़े।'

राजा ने 30 हजार रुपए के साथ 5 हजार पुरस्कार राशि की भी घोषणा की। राजा की घोषणा सुनकर एक दरबारी तेनालीराम की तरफ देखकर मुस्कराने लगा।

FILE


तेनालीराम उसकी कुटिल मुस्कराहट देखकर समझ गए कि यह जरूर उस दरबारी की चाल है। वे जानते थे कि लाल रंग का मोर कहीं नहीं होता। बस फिर क्या था, तेनालीराम उस रंग विशेषज्ञ की तलाश में जुट गए।

दूसरे ही दिन उन्होंने उस चित्रकार को खोज निकाला। वे उसके पास 4 मोर लेकर गए और उन्हें रंगवाकर राजा के सामने पेश किया।

' महाराज हमारे दरबारी मित्र 25 हजार में केवल 1 मोर लेकर आए थे, पर मैं उतने में 4 लेकर आया हूं।'

वाकई मोर बहुत खूबसूरत थे। राजा ने तेनालीराम को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की।


तेनालीराम ने यह सुनकर एक व्यक्ति की तरफ इशारा किया, 'महाराज अगर कुछ देना ही है तो इस चित्रकार को दें। इसी ने इन नीले मोरों को इतनी खूबसूरती से रंगा है।'

राजा को सारा गोरखधंधा समझते देर नहीं लगी। वे समझ गए कि पहले दिन दरबारी ने उन्हें मूर्ख बनाया था।

राजा ने उस दरबारी को 25 हजार रुपए लौटाने के साथ 5 हजार रुपए जुर्माने का आदेश दिया। चित्रकार को उचित पुरस्कार दिया गया। दरबारी बेचारा क्या करता, वह बेचारा-सा मुंह लेकर रह गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Traditional Punjabi Recipe: कैसे बनाएं पारंपरिक पंजाबी भोजन सरसों का साग और मक्के की रोटी

मेंटल हेल्थ स्ट्रांग रखने के लिए रोजाना घर में ही करें ये 5 काम

Health Benefits of Roasted Potatoes : भुने आलू खाने से हेल्थ को मिलते हैं ये 6 सेहतमंद फायदे

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

एक आकाशीय गोला, जो संस्कृत मंत्र सुनते ही जाग जाता है

सभी देखें

नवीनतम

हर्निया सर्जरी का मतलब व्यायाम पर रोक नहीं: डॉ. अचल अग्रवाल

ध्यान की कला: स्वयं की खोज की ओर एक यात्रा

World Meditation Day: ध्यान साधना क्या है, कैसे करें शुरू? जानें महत्व

Solstice 2025: 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन, जनिए 5 दिलचस्प बातें

International Day of Meditation: विश्व ध्यान दिवस पर क्या करें?, जानें 10 काम की बातें