ISIS गटर में कैद रखता है महिलाओं को, तड़प-तड़प कर तोड़ देती हैं दम...

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2016 (12:28 IST)
कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट बर्बरता की सभी हदें लांघ चुका है। लोगों को दर्दनाक और दहला देने वाले तरीकों से मौत देने वाले इस बर्बर संगठन की एक और घिनौनी हरकत सामने आई है। आतंकी हमले के दौरान पकड़ी गई महिलाओं और लड़कियों को गटर में बंद कर के रखते हैं।   

इन गड्ढों में ढक्कन लगाने के बाद ये पूरी तरह से अंधेरी कोठरी में तब्दील हो जाते हैं। यहां बंद होने वाले कैदियों को सांस लेने के लिए हवा भी मुश्किल से मिल पाती है।

जमीन में 4 फुट गहरे छोटे गढ्ढों में जिन्हें आईएस बंकर जेल कहते हैं  में कैद महिलाओं की तस्वीरें सामने आने के बाद विश्वभर के सभ्य देश सकते हैं हैं। कई पश्चिमी वेबसाइटस पर आईसिस की गुलाम महिलाओं को कैद करने वाले गड्ढों की तस्वीरों में सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला कैदियों को कितनी यातनाएं झेलनी पड़ती हैं।

ISIS आतंकी यहूदी गुलाम महिलाओं को जमीन में बने इन्हीं गड्ढों में कैद करके रखते हैं। इनका आकार बेहद छोटा होता है जिससे कोई भी कैदी यहां लेट नहीं सकता और नही चल सकता।
अगले पन्ने पर इन दुखियारी महिलाओं के मार्मिक चित्र... 

इन गड्ढों में ढक्कन लगाने के बाद ये पूरी तरह से अंधेरी कोठरी में तब्दील हो जाते हैं। यहां बंद होने वाले कैदियों को सांस लेने के लिए हवा भी मुश्किल से मिल पाती है। बताया जा रहा है कि आईएस की ये जेलें सीरिया के उत्तरी रेगिस्तान में पाई गई हैं।

इन जेलों में कैद रहने के दौरान कई महिला कैदियों ने अपनी दर्द भरी दास्तां भी दिवारों पर लिखी है। कुछ गड्ढों में पाया गया है कि कैदी समय बिताने के लिए दीवारों पर चित्र भी बनाए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले गुलाम महिलाओं का बाजार लगाकर उन्हें कौड़ियों के दाम में बेचने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेश के सबसे बड़े अस्‍पताल में चूहा काटने से बच्‍ची की मौत, डॉक्‍टर या प्रशासन, कौन लेगा जवाबदारी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, 'डीपटेक भारत 2025' की दिशा में बढ़ेगा यूपी

पुतिन का डबल गेम, पाकिस्तान से बढ़ा रहे हैं दोस्ती, क्यों बढ़ रही है भारत की चिंता?

मुख्‍यमंत्री योगी के निर्देश पर नगर निगमों में चला 12 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन

anti conversion law in india: जबरन धर्मांतरण पर अब सख्त कानून, जानिए 'लव जिहाद' और 'धोखे से शादी' पर राज्यों में क्या है सजा का प्रावधान