Tokyo Olympics: अल्जीरियाई खिलाड़ी पर खूब बरसे पूजा रानी के मुक्के, एकतरफा जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Webdunia
बुधवार, 28 जुलाई 2021 (15:14 IST)
टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बॉक्सर पूजा रानी ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। पूजा रानी ने एकतरफा मुकाबला जीतते हुए नॉकआउट में प्रवेश किया। उन्होंने अल्जीरिया की इचरॉक चैब को एकतरफा मुकाबला में 5-0 से हराया। अब पदक सुनिश्चित करने के लिए उन्हें बस एक जीत की जरूरत है।

भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा रानी ने पहले ही दौर में चैब इचरॉक को बुरी तरह पछाड़ा। पाँचों जजों ने भारतीय खिलाड़ी को 10 में से दस अंक दिए हैं। बता दें कि, पूजा रानी 75 किलो भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं।

पूजा रानी टोक्यो में पहला मैच जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला मुक्केबाज है। वहीं, भारत की पूजा रानी टोक्यो 2020 में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी भारतीय मुक्केबाज बन गई हैं। पूजा से पहले लवलीना बोरगोहेन ने मंगलवार को महिला वेल्टरवेट स्पर्धा के नॉकआउट में जगह बनाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख