Tokyo Olympics: अंतिम 8 में पहुंची दीपिका कुमारी, मेडल जीतने के बेहद करीब

Webdunia
बुधवार, 28 जुलाई 2021 (16:17 IST)
भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा के तीसरे दौर में जगह बना ली है। दूसरे दौर में दीपिका ने अमेरिका की जेनिफर फर्नांडेज को कड़े मुकाबले में 6-4 से मात दी। इस जीत के साथ ही उन्होंने तीसरे दौरे में जगह बनाई।

दीपिका को पहले सेट में 26-25 से मिली हार का सामना करना था, लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने दमदार वापसी की और 28-25 से दूसरा सेट जीता। दूसरे सीरीज में उन्होंने दो बार परफेक्ट 10 जमाया। दीपिका ने तीसरा सेट 27-25 से जीता। हालांकि, चौथे सेट में उनको 25-24 से हार मिली। चौथे सेट में जेनिफर ने दबाव में रहते हुए जबरदस्त खेल दिखाया।



स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद अमेरिका की 24वीं वरीयता प्राप्त जेनिफर फर्नांडेज को 6-4 से हरा दिया।

पहले दौरे में दीपिका ने भूटान की कर्मा को 6-0 से हराया था। दीपिका को भी युमेनोशिमा पार्क पर चल रही हवाओं से सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई लेकिन भूटानी खिलाड़ी किसी समय उन्हें चुनौती देते हुए नहीं दिखी। दीपिका ने पहले और दूसरे सेट में समान 8, 9 और 9 अंक बनाकर 26-23 के समान अंतर से जीत दर्ज की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख