टोक्यो ओलंपिक से बाहर हुई हिमा दास, ट्विटर पर लिखा टूटे दिल का दर्द

Webdunia
मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (20:26 IST)
फर्राट धाविका हिमा दास और उनके चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। चोट के चलते हिमा दास आगामी टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। 
 
जून के आखिरी हफ्ते में ही यह आशंका जताई जा रही थी कि उनको ओलंपिक का टिकट नहीं मिले और आज इस फैसले पर मुहर लग गई जब भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के टोक्यो जाने वाले 26 सदस्यीय दल में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। 
 
दरअसल, हिमा ने टोक्यो ओलंपिक से क्वालीफाई करने से पहले ही चोटिल हो गई थी। हिमा दास पटियाला में जारी राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में  100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गई थी।
 
हिमा का बाहर होना टोक्यो ओलंपिक में 4X100 मीटर महिला रिले टीम के लिए एक बड़ा झटका है। हिमा उस चौकड़ी की अहम सदस्य थी, जिसमें दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन भी शामिल हैं।
<

pic.twitter.com/rut2qsJ5zB

— Hima (mon jai) (@HimaDas8) July 6, 2021 >
ट्विटर पर लिखा भावुक पोस्ट 
 
आधिकारिक तौर पर ओलंपिक से बाहर होने के बाद हिमा ने ट्विटर पर टूटे दिल की इमोजी के साथ अपने आधिकारिक अकाउंट पर लिखा '‘जब मैं अपनी नई स्पर्धाओं 100 मीटर और 200 मीटर में क्वालीफिकेशन स्तर हासिल करने के करीब थी तो चोट के कारण अपने पहले ओलंपिक में जगह बनाने से चूक गई।’’
 
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं लगातार समर्थन के लिए अपने कोच, सहयोगी स्टाफ और टीम के साथियों का धन्यवाद देना चाहती हूं। लेकिन मैं मजबूत वापसी करूंगी और राष्ट्रमंडल खेल 2022, एशियाई खेल 2022 और विश्व चैंपियनशिप 2022 को लेकर उत्साहित हूं।’’
 
 
हिमा ने 2018 में फिनलैंड में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 400 मीटर का स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरी थी। एशियाई खेल 2018 में 400 मीटर में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने के अलावा वह स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला चार गुणा 400 मीटर रिले और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों का भी हिस्सा थी।(वेबदुनिया डेस्क/भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया