Tokyo Olympics: नौकायन में अर्जुन और अरविंद लाइटवेट डबल स्कल्स में 11वें स्थान पर

Webdunia
गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (09:48 IST)
टोक्यो: भारतीय नौकायन खिलाड़ी अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह टोक्यो ओलंपिक की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में 11वें स्थान पर रहे जो इस स्पर्धा में ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारतीय जोड़ी ने 6:29.66 का समय निकालकर फाइनल बी में पांचवां स्थान हासिल किया जो पदक का दौर नहीं था। भारतीय जोड़ी कुल 11वें स्थान पर रही।

आयरलैंड ने स्वर्ण, जर्मनी ने रजत और इटली ने कांस्य पदक जीता।

अर्जुन और अरविंद बुधवार को पदक दौड़ से बाहर हो गए थे जब वे अपने दूसरे सेमीफाइनल में छठे और आखिरी स्थान पर रहे । उन्होंने 6:24.41 का समय निकाला था।

दोनों सेमीफाइनल से शीर्ष तीन टीमें पदक दौर में पहुंची थी।

इसके बावजूद अर्जुन और अरविंद ने ओलंपिक की नौकायन स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अर्जुन ने बोअर और अरविंद ने स्ट्रोकर की भूमिका निभाई। दोनों शनिवार को हीट में पांचवें स्थान पर रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख