Tokyo Olympics में भारत का दूसरा मेडल पक्का, जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची लवलीना

Webdunia
शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (09:16 IST)
टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत के लिए एक बढ़िया खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में भारत का दूसरा मेडल पक्का कर दिया है। लवलीना वेल्टरवेट कैटेगरी (64-69) किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत का कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है।

क्वार्टर फाइनल में लवलीना ने शानदार खेल दिखाते हुए चीनी ताइपे की निएन चिन चें को 4-1 से हराया। पहले राउंड में उन्हें बाई मिली थी, जबकि राउंड-16 के मुकाबले में उन्होंने जर्मनी को 35 साल की मुक्केबाज नेदीन एपेटज को 3-2 से मात दी थी।

लवलीना से पहले मैरीकॉम ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले 2008 के बीजिंग ओलंपिक में विजेंद्र सिंह ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि, लवलीना बोरगोहेन विश्व चैंपियनशिप में दो और एशियाई चैंपियनशिप में एक बार कांस्य पदक जीत चुकी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख