Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Live Updates : सेमीफाइनल में अजरबैजान के पहलवान से हारे बजरंग पुनिया..

हमें फॉलो करें Live Updates : सेमीफाइनल में अजरबैजान के पहलवान से हारे बजरंग पुनिया..
, शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (14:26 IST)
टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। पहलवान बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में पहुंचे, कुश्ती और गोल्फ में पदक की उम्मीदें कायम है। टोक्यो ओलंपिक से जुड़ी हर जानकारी...
 


03:05 PM, 6th Aug
सेमीफाइनल में आज शाम बजरंग पुनिया का मैच अजरबैजान के खिलाड़ी हाजी एलीव से हुआ। पहले हाफ तक वह 1-4 से पीछे रहे। दूसरे हाफ में तो उनका प्रतिद्वंदी उनपर पूरी तरह हावी रहा और स्कोर 8-1 हो गया। बजरंग ने वापसी करते हुए 2 अंक और लिए।लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।यह मैच वह 5-12 से गंवा बैठे।हालांकि अभी भी बजरंग पुनिया मेडल की दौड़ में शामिल है। 

02:47 PM, 6th Aug
-सेमीफाइनल में बजरंग पूनिया का मुकाबला ओलंपिक पदक विजेता और तीन बार के विश्व चैंपियन हाजी अलीयेव से हो रहा है।

02:26 PM, 6th Aug
-कुछ ही देर में शुरू होगा पहलवान बजरंग पुनिया का फाइनल मुकाबला।
-अमरबैजान के पहलवान से होगा बजरंग का मुकाबला। पुनिया के यह मैच जीतते ही भारत का एक और पदक पक्का हो जाएगा।

10:37 AM, 6th Aug
webdunia
-भारत की उम्मीदें कुश्ती और गोल्फ में कायम
-बजरंग पुनिया ने 65किलो वजन में 2 कुश्ती जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, विश्व नंबर 2 बजरंग ने क्वार्टर फाइनल में ईरान के मोर्तजा घिआसी चेका को 2-1की बढ़त के बाद चित्त किया।
-गोल्फ में अदिति अशोक दो दौर के बाद पदक की होड में बनी हुई है

09:59 AM, 6th Aug
webdunia
-बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत को एक और पदक की उम्मीद
-1 घंटे में दर्ज की 2 जीत। क्वार्टर फाइनल में ईरान के पहलवान को हराया।
-सेमीफाइनल में आज शाम अजरबैजान के खिलाड़ी से होगा मुकाबला।

08:44 AM, 6th Aug
अंतिम क्षणों में भारत ने लिया रिव्यू। डेंजरस बॉल की मांग खारिज। 

08:40 AM, 6th Aug
चौथे क्वार्टर में ब्रिटेन भारत पर पूरी तरह हावी 23 सर्किल पेनीट्रेशन और भारत के सिर्फ 9।

08:34 AM, 6th Aug
भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला ग्रेट ब्रिटेन ने रिव्यू लिया जो टीवी अंपायर ने खारिज किया। लेकिन भारत गोल करने में नाकामयाब

08:29 AM, 6th Aug
ग्रेट ब्रिटेन लगातार सर्किल पेनिट्रेशन करता हुआ। भारत का ज्यादातर समय डिफेंस में बीतता हुआ।

08:26 AM, 6th Aug
तीसरा पेनल्टी कॉर्नर को आखिरकार ग्रेट ब्रिटेन ने कनवर्ट किया और स्कोर 4-3 हुआ।
 

08:23 AM, 6th Aug
चौथे क्वार्टर के शुरुआत में ग्रेट ब्रिटेन का ना केवल पेनल्टी कॉर्नर मिला। बल्कि भारत के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड भी मिला। अच्छी खबर यह कि पीसी को कन्वर्ट करने में ग्रेट ब्रिटेन नाकाम।

08:18 AM, 6th Aug
तीसरे क्वार्टर के अंत में भारत ने रिव्यू के जरिए एक पेनल्टी कॉर्नर कमाया लेकिन गोल करने में विफल रही।

07:58 AM, 6th Aug
लगातार आक्रमण करने वाली ग्रेट ब्रिटेन ने किया एक और गोल। अंपायर ने एक बार फिर रिव्यू लिया।

07:50 AM, 6th Aug
दूसरे क्वार्टर में कुल 5 गोल हुए। ग्रेट ब्रिटेन ने एक पेनल्टी कॉर्नर कन्वर्ट किया और एक मैदानी गोल किया। वहीं भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर कन्वर्ट किए और एक मैदानी गोल किया। 

दूसरे क्वार्ट में बॉल पसेशन में भी भारत ग्रेट ब्रिटेन से बेहतर रहा और 53 प्रतिशत समय गेंद अपने पास रखी।

07:42 AM, 6th Aug
 भारत के गोल पर अंपायर ने लिया रिव्यू। वंदना कटारिया के मैदानी गोल से भारत ने लीड ली।

07:39 AM, 6th Aug
गुरजीत कौर ने लगातार दूसरा पेनल्टी कॉर्नर कन्वर्ट किया। भारत ने 0-2 से पीछे चलते हुए 2-2 की बरबरी की।

07:35 AM, 6th Aug
भारत ने आखिरकार पेनल्टी कॉर्नर को कन्वर्ट किया और गुरजीत कौर ने किया गोल।

07:34 AM, 6th Aug
दूसरे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने किया एक और गोल।

07:23 AM, 6th Aug
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ग्रेट ब्रिटेन ने ली 1-0 की बढत।

07:17 AM, 6th Aug
पहले क्वार्टर का खेल खत्म, ग्रेट ब्रिटेन ने 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले भारत को 1। ज्यादातर बॉल पसेशन ग्रेट ब्रिटेन के पास रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लगातार तीसरे दिन मेडल की दौड़ में है अदिति, दूसरे स्थान पर काबिज