Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM शिवराज ने नीरज चोपड़ा को गोल्ड जीतने पर दी बधाई, महिला हॉकी टीम को 31-31 लाख देने का ऐलान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tokyo Olympics 2020
, शनिवार, 7 अगस्त 2021 (20:36 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए आज कहा कि उन्हें यहां नहीं रुकना है, बहुत आगे जाना है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख रुपए सम्मान निधि देने का ऐलान किया।
चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी और कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहली बार 'जन गण मन' का स्वर गूंजेगा। हम सभी देशवासियों के लिए इससे बड़ा खुशी का पल नहीं हो सकता है, इस अप्रतिम क्षण के लिए नीरज चोपड़ा को ढेरों शुभकामनाएं और धन्यवाद। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां नहीं रुकना है, बहुत आगे जाना है।
webdunia

मध्यप्रदेश सरकार ने ओलंपिक खेलने गई भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य जिन्होंने मध्यप्रदेश की हॉकी एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उनके साथ सभी महिला खिलाड़ियों को यह सम्मान निधि दी जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओलंपिक में 1 दिन में भारत ने जीते 2 मेडल, यह 5 रिकॉर्ड बने पहली बार