Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घुटने की चोट के चलते रोजर फेडरर ने टोक्यो ओलंपिक से नाम लिया वापस

हमें फॉलो करें घुटने की चोट के चलते रोजर फेडरर ने टोक्यो ओलंपिक से नाम लिया वापस
, मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (23:30 IST)
दुनियाभर के टेनिस फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, महान खिलाड़ी रोजर फेडरर इस महीने की 23 तारीख से जापान में शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगे। फेडरर ने खेलों के महाकुंभ से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। रोजर फेडरर ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी अपने फैन्स तक पहुंचाई।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने घुटने की चोट के चलते टोक्यो ओलंपिक से अपना नाम वापस लिया है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, ''विंबलडन के दौरान मुझे दुर्भाग्य से घुटने में चोट लगी, जिसके कारण मैंने फैसला लिया कि कि मुझे टोक्यो ओलंपिक से हट जाना चाहिए।''

 
जानकारी के लिए बता दें कि, रोजर फेडरर पहले टेनिस खिलाड़ी नहीं है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में न खेलने का फैसला किया हो। फेडरर से पहले लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले स्पेन के राफेल नडाल भी टोक्यो से अपना नाम वापस ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के डॉमिनिक थीम भी ओलंपिक से हट चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सबसे तेज 14 वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बाबर आजम, रचा इतिहास