Festival Posters

गुजरात में पांच दिवसीय पतंग महोत्सव

आसमान पर छाएं पतंगों के रंग

Webdunia
ND

दुनिया भर में मशहूर गुजरात के अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की 11 जनवरी को यहां साबरमती नदी के किनारे रंगारंग शुरुआत हुई। राज्यपाल कमला बेनीवाल ने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के आठ राज्यों से आए 100 पतंगबाजों और सिंगापुर, ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड समेत 23 देशों से आए 74 विदेशी पतंगबाजों ने हिस्सा लिया है। मुख्यमंत्री मोदी ने राज्यपाल सुश्री बेनीवाल की उपस्थिति में बुधवार को इस 22वें पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया।

ND
टूरिज्म कॉरपोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड की ओर से इंडिया गेट में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में न सिर्फ भारत से, बल्कि पूरे विश्व से लगभग 30 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजों ने भाग लिया।

इस दौरान इंडिया गेट का हरा-भरा लॉन और आसमान जैसे रंग-बिरंगी बड़ी तितलियों सरीखी पतंगों से भर गया। पतंग शो में हर आकार और आकृति की रंग-बिरंगी पतंगे उड़ाई गईं जिन्हे इंडिया गेट के आसमान पर उड़ते देखना अपने आप में एक व्योमहर्षक मौका था।

शो के दौरान प्रतिभागी न सिर्फ अपनी पतंगे उड़ा रहे थे, बल्कि अपने प्रतिंद्वियों की पतंग को काटने से भी पीछे नहीं हट रहे थे। राजधानी दिल्ली में हुआ यह पतंग शो असल में टूरिज्म कॉरपोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड द्वारा मकर संक्रांति या उत्तरायण के मौके पर गुजरात में 10 से 14 जनवरी तक आयोजित करवाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2012 का एक हिस्सा था।

ND
पतंग महोत्सव के साथ ही गुजरात में एक साल में लगभग 24 बड़े मेलों और त्योहारों का दौर शुरू हो जाता है। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य गुजरात की कला-संस्कृति का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार करना है। अहमदाबाद में होने वाले पतंग महोत्सव में भारत के आठ राज्यों से लगभग 120 पतंगबाज हिस्सा लेंगे और साथ 74 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज भी यहां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

इस महोत्सव के बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि गुजरात में मनाए जाने वाले त्योहार खासतौर से उत्तरायण और नवरात्रि जैसे पर्व के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाता है। ये पर्व देश की संस्कृति की एकता का प्रतीक हैं।
पतंग महोत्सव मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

52 साल की उम्र में दुल्हन बनीं महिमा चौधरी, इस एक्टर संग आईं नजर, देखिए वीडियो

जब अनन्या पांडे की एक्टिंग से खुश होकर निर्देशक ने दिया 500 रुपए का इनाम

जैकलीन फर्नांडिस से जरीन खान तक, ये एक्ट्रेसेस कैट मॉम होने पर महसूस करती हैं गर्व

31 अक्टूबर को 3 फिल्मों की टक्कर: Single Salma, The Taj Story और One Two Cha Cha Chaa में कौन मारेगा बाजी

70 साल की उम्र में पिता बने हॉलीवुड एक्टर केल्सी ग्रामर, चौथी पत्नी ने दिया आठवें बच्चे को जन्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!