Dharma Sangrah

अब पर्यटकों को लुभाएगी राजा विक्रमादित्य की मूर्ति

Webdunia
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगी विक्रमादित्य की 25 फीट ऊंची प्रतिमा

उज्जैन। एमपी की प्राचीन धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पीछे रुद्रसागर स्थित विक्रम टीले का विकास कार्य के साथ सम्राट विक्रमादित्य की 25 फीट ऊंची प्रतिमा के सामने सिंहासन बत्तीसी विराजित की जाएगी। विक्रम टीले एवं रुद्रसागर का विकास होने के बाद यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र होगा। 
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्राचीन उज्जयिनी (उज्जैन) के राजा विक्रमादित्य की मूर्ति के सामने उनके शासनकाल के नवरत्नों की मूर्तियां लगाई जाएंगी। न्यायप्रिय सम्राट के रूप में विख्यात विक्रमादित्य के टीले का सौंदर्यीकरण कर इसे पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है। इन सब कार्यों के लिए सिंहस्थ मद से 4 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। विक्रम टीले का विकास कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण किया जाएगा।
 
रुद्रसागर क्षेत्र का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण तथा विक्रम टीले तक पहुंचने के लिए अनूठा आर्च ब्रिज तैयार किया जा रहा है। 25 फीट ऊंचे प्रशस्ति स्तंभ में 32 पाषाण पुतलियां स्थापित होंगी और विक्रम टीले पर स्थापित होने वाली सम्राट विक्रमादित्य की मूर्ति के सामने 25 फीट ऊंचाई का प्रशस्ति स्तंभ भी स्थापित किया जाएगा। 
 
इसके आसपास 5 फीट ऊंची 32 पाषाण की पुतलियां बनाई जाकर समूह में लगाई जाएंगी। स्थापित होने वाली प्रत्येक पुतली के साथ उसकी कहानी भी लिखी होगी। सम्राट विक्रमादित्य की 23 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना 10 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर की जाएगी तथा  इसके आसपास परिक्रमा पथ बनाया जाएगा। 
 
परिक्रमा पथ पर थ्रीडी वॉल बनाकर म्यूरल बनाए जाएंगे, जो उज्जयिनी एवं विक्रमादित्य से संबंधित रहेगी। विक्रम टीले और रुद्रसागर के क्षेत्र का विकास होने के बाद यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र होगा। (भाषा) 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर 2' के आखिरी सीन में दिखा ऑटो ड्राइवर नहीं देख पा रहा फिल्म, वजह कर देगी इमोशनल

ब्लैक लहंगे में दिशा पाटनी का किलर लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

सलमान खान की 'मातृभूमि' के नए गाने 'चांद देख लेना' को लेकर हिमेश रेशमिया ने कही यह बात

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 7 दिन में तोड़ा 'एनिमल' का रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' में भारत विरोधी डायलॉग पर अर्जुन रामपाल ने मांगी माफी, बोले- मैं दिल से हूं देशभक्त

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज