ईको टूरिज्म के लिए छह स्थान चयनित

Webdunia
ND

ईको टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु ग्वालियर के आसपास फैले छ: स्थलों को चिह्नित किया गया। जिसमें तिघरा, ककेटो तथा हरसी जलाशय, तानसेन की जन्मस्थली बेंहट, आगरा-मुंबई राजमार्ग पर स्थित मद्दाखोह और सुल्तानगढ़ के पार्वती नदी पर बने झरने को इनमें सम्मिलित किया गया है।

शहर के 1932 हैक्टेयर क्षेत्र में फैला तिघरा जलाशय जो प्रवासी पक्षियों के लिए आकर्षण का केंद्र है, को बढ़ाकर नौकायन की सुविधा के जरिए बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मोहना से पांच किमी की दूरी पर स्थित ककेटो तथा शहर से 65 किमी दूर हरसी जलाशय भी तिघरा की तरह नौका विहार तथा प्राकृतिक सौंदर्य के ईको पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जा सकते हैं।

संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेंहट जो वन क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है तथा सुलभ सड़क मार्ग पर स्थित है। इसी प्रकार मोहना से 2 किमी की दूरी पर स्थित सुल्तानगढ़ जो पार्वती नदी पर 500 फुट की ऊंचाई से गिरते जल के कारण बने झरने के लिए प्रसिद्ध है। इको टूरिज्म हेतु विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है।

इसी प्रकार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटीगांव से पंद्रह किमी की दूरी पर सुरम्य वन क्षेत्र में स्थित मद्दाखोह जो शांति के साथ हरितिमा के लिए प्रसिद्ध है। योग ध्यान तथा एकाग्र चिंतन हेतु महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि सभी जिले के वन क्षेत्रों में ईको पर्यटन के माध्यम से प्रकृति संवर्धन हेतु ईको पर्यटन केंद्रों में पीपीपी मॉडल पर विकास हेतु प्रदेश सरकार के वन विभाग द्वारा व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके परिपालन में जिले के छ: प्राकृतिक केंद्रों को ईको टूरिज्म केंद्रों के रूप में विकसित करने हेतु चिह्नित किया गया है।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्रालेट-शॉर्ट्स पहने समंदर में अठखेलियां करती दिखीं श्वेता तिवारी, कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Dhurandhar Movie Teaser: 40 साल के रणवीर सिंह ने किया 20 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस, जानिए कौन हैं सारा अर्जुन

45 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं नरगिस फाखरी, साल में दो बार करती हैं 9 दिन का व्रत, पीती हैं सिर्फ पानी

रणवीर सिंह के बर्थ पर देखिए उनके प्रतिष्ठित किरदारों की एक झलक

धुरंधर का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, गैंगस्टर अवतार में दिखे रणवीर सिंह, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म