नववर्ष पर 45 हजार से अधिक सैलानियों ने किया ताज का दीदार

वार्ता
नववर्ष के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल का 45 हजार से अधिक सैलानियों ने दीदार किया। 
 
वर्ष का पहला दिन और खिली धूप में ताज के सौंदर्य को निहारने के लिए पर्यटकों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं। सैलानियों को ताज के अद्वितीय सौंदर्य को निहारने के लिए दो घंटे से अधिक का इंतजार करना पड़ रहा था। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्ष के पहले दिन 33 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हुई जबकि 15 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क होने से 45 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताज के दीदार किए। 
 
सूत्रों ने बताया कि ताज के दीदार करने वाले सैलानियों में 30 हजार से अधिक भारतीय, तीन हजार विदेशी तथा 300 के लगभग सार्क देशों के थे। 
 
सर्दी के मौसम की वजह से यहां दोपहर में ज्यादा भीड़ उमड़नी शुरू हुई और धीरे-धीरे ताज के अद्वितीय सौंदर्य को निहारने के लिए सैलानियों का सैलाब उमड़ पडा। 
 
उन्होंने बताया कि पर्यटकों को ताज में प्रवेश के साथ ही मुख्य गुम्बद के दीदार के लिए भी लम्बी लाइन लगानी पडी़। 

 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

सैयारा क्या आशिकी 2 को भी पीछे छोड़ देगी? अरिजीत का गाना, मोहित सूरी का दर्द और नए हीरो का कॉम्बिनेशन मचाएगा धमाल

श्वेता तिवारी पर लगा था सीजेन खान संग एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप, एक्ट्रेस की को-एक्टर बोलीं- आपको कहीं और कम्फर्ट मिलता है तो...

विंबलडन का फाइनल देखने पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, स्टेडियम में बिखेरा अपना ग्लैमरस जलवा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने देखी 'तन्वी द ग्रेट', फिल्म की तारीफ में कही यह बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म