Tripura Assembly Election : हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, टिपरा मोथा को वोट देना, मतदान नहीं करने के समान...

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (19:50 IST)
अगरतला। त्रिपुरा जैसे छोटे राज्य के विभाजन की मांग का भाजपा द्वारा समर्थन नहीं करने पर जोर देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने लोगों से कहा कि वे पार्टी टिपरा मोथा को वोट देकर अपना वोट बर्बाद नहीं करें। त्रिपुरा में खोवाई जिले के कृष्णपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शर्मा ने कहा कि टिपरा मोथा किसी सूरत में राज्य में सरकार नहीं बना सकती।

उन्होंने कहा, टिपरा मोथा विधानसभा चुनाव में दो या चार सीट जीत सकती है लेकिन यह अगरतला या दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। टिपरा मोथा ने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 60 में से 42 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वह ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ की मांग के साथ चुनाव लड़ रही है।

मतगणना 2 मार्च को होगी। शर्मा ने माकपा और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, हम सभी जानते हैं कि दो ‘बड़े शून्य’ एक बड़े ‘रसगुल्ला’ में बदल जाएंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख