पराली प्रबंधन पर सब्सिडी, पर्यावरण मंत्रालय की झोली खाली

Webdunia
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (19:22 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचे वायु प्रदूषण का मुख्य कारण बन रही पराली के उचित प्रबंधन के लिए इस बार आम बजट में दिल्ली और पड़ोसी राज्यों को जरुरी मशीनरी उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी देने का एलान किया है, लेकिन वहीं दूसरी ओर पर्यावरण मंत्रालय के बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
 
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा गुरुवार को संसद में पेश 2018-19 के बजट में वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का बजट आवंटन मौजूदा वित्त वर्ष के 2675.42 करोड़ रुपए पर यथावत रख छोड़ा गया है। 
 
जेटली ने बजट पेश करते हुए दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि इसका बड़ा कारण बन रहे फसल अपशिष्ट (पराली) जलावन को रोकने के लिए अपशिष्टों को खेत में ही निबटाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब की सरकारों की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सहायता प्रदान करने के वास्ते आवश्यक मशीनी उपकरणों पर सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान किया जा रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख