पुलिस के लिए 88 हजार करोड़ रुपए

Webdunia
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (19:41 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय को वित्त वर्ष 2018-19 के बजट में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि का आवंटन किया गया है, जिसमें सबसे अधिक लगभग 88 हजार करोड़ रुपए की राशि पुलिसबलों के लिए दी गई है।
 
 
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार आम बजट पेश करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के लिए कुल 1 लाख 7 हजार 572.79 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। पिछले बजट में मंत्रालय को 97 हजार 187 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था, जबकि वर्ष 2016-17 में यह राशि 92 हजार 170 करोड़ रुपए थी। 
 
उन्होंने कहा कि बजट में केन्द्रीय पुलिस बलों के लिए सबसे अधिक 87 हजार 886.50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को 790 करोड रुपए, केन्द्र शासित प्रदेश चंढीगढ़ 4084.83 करोड़ तथा पुड्‍डूचेरी के लिए 1476 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। गृह मंत्रालय के आंतरिक खर्च के लिए 4793.36 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या सितंबर में मोदी जी छो़ड़ने वाले हैं पद, यदि ऐसा है तो फिर कौन बनेगा नया पीएम?

Air India विमान दुर्घटना पर रिपोर्ट जारी, जानिए क्या होते हैं ईंधन स्विच और कैसे करते हैं काम

YouTube New Monetization Policy : 15 जुलाई से YouTube के नियम में बदलाव, क्या AI वीडियो पर लगेगा बैन, कैसे होगी कमाई, किन बातों का रखना होगा ध्यान

मर्डर के बाद क्‍या बताया राधिका के दोस्‍त इनामुल हक ने, हक अभी कहां है, क्‍यों आया हत्‍याकांड में उसका नाम?

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 1.18 करोड़ के 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 9 महिला नक्सली भी शामिल

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में 127 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, जानिए क्‍या है 'ऑपरेशन कालनेमि'

Air India विमान दुर्घटना पर रिपोर्ट जारी, जानिए क्या होते हैं ईंधन स्विच और कैसे करते हैं काम

जस्टिस वर्मा मामले में कोई समर्थन न करे विपक्ष, कपिल सिब्बल ने क्‍यों की यह अपील?

Fastag को लेकर आया NHAI का नया ऐलान, नहीं किया पालन तो हो जाएंगे Blacklist

गोकर्ण की पहाड़ियों में गुफा से मिली रूसी महिला, 2 बच्चे भी साथ, 8 साल पहले खत्म हो गया था वीजा

अगला लेख