भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर : अरुण जेटली

Webdunia
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (11:51 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 से 7.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

लोकसभा में वित्त वर्ष 2018-19 का आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पिछले तीन साल में भारत की औसत वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रही है। भारत अब 2.5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है।

जेटली ने कहा कि हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.2-7.5 प्रतिशत रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। अब यह पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख