बजट से पहले आज पेश होगी आर्थिक समीक्षा, BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

Webdunia
गुरुवार, 4 जुलाई 2019 (07:11 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार बजट से पहले संसद में आज आर्थिक समीक्षा पेश करेगी। पार्टी ने बुधवार को व्हिप जारी कर कहा है कि इस दौरान पार्टी सांसद हर हाल में लोकसभा में मौजूद रहें। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने आर्थिक समीक्षा तैयार की है।
 
आर्थिक समीक्षा में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते में देश के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया जाएगा। भाजपा इससे पूर्व भी महत्वपूर्ण बिल या मुद्दों पर चर्चा से पहले अपने सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी कर चुकी है। लोकसभा में भाजपा के 303 सांसद हैं और पार्टी बहुमत में है।
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को पेश करेंगी। आर्थिक समीक्षा बजट से एक दिन पूर्व पेश की जाती है। इस समीक्षा में वर्ष 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना से अधिक कर 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुधारों का विस्तृत प्रारूप पेश किया जा सकता है।
 
मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने ट्वीट करते हुए आर्थिक समीक्षा पेश किए जाने पर खुशी जाहिर की। वर्ष 2018-19 की आर्थिक समीक्षा ऐसे समय पेश की जा रही है, जब अर्थव्यवस्था विनिर्माण और कृषि क्षेत्र में चुनौतियों का सामना कर रही है।  पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में आर्थिक वृद्धि 5 साल के न्यूनतम स्तर 5.8 प्रतिशत पर आ गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : CM मोहन यादव

Ayodhya : रामनवमी रामलला का 'सूर्य तिलक', वीडियो देख हो जाएंगे अभिभूत

चुनाव से पहले राहुल गांधी का मिशन बिहार, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पर पदयात्रा, क्या है White T-Shirt' वाली अपील के पीछे का मैसेज

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

अगला लेख