सीतारमण 49 वर्ष बाद बनी बजट पेश करने वाली दूसरी महिला

Webdunia
शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (11:46 IST)
नई दिल्ली। सुश्री निर्मला सीतारमण को 49 साल बाद बजट पेश करने वाली देश की दूसरी महिला वित्तमंत्री का गौरव हासिल हुआ है।

सुश्री सीतारमण ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। पिछली सरकार में अरुण जेटली के पास वित्त मंत्रालय था किंतु उनके अस्वस्थ होने और मंत्रिमंडल में शामिल होने से इंकार करने पर इस बार सुश्री सीतारमण को वित्त जैसे प्रमुख मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।

सुश्री सीतारमण बजट पेश करने वाली पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री भी बन गई हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बजट पेश करने वाली पहली महिला थीं, लेकिन उस समय उनके पास प्रधानमंत्री पद के साथ वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था। सुश्री गांधी ने 28 फरवरी 1970 को वित्तमंत्री के रूप में पहला बजट पेश किया था।

वर्ष 2000 से पहले आम बजट संसद में फरवरी माह के अंतिम कारोबारी दिवस को शाम पांच बजे पेश किया जाता था। वर्ष 2001 में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में बजट का समय बदला गया और इसे पहली बार दिन में 11 बजे पेश किया गया। यह बजट वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने पेश किया था।

स्वतंत्र भारत के पहले वित्तमंत्री आरके शनमुखम चेट्टी 1947-1949 रहे। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मोरारजी देसाई देश के सबसे अधिक समय तक वित्तमंत्री रहे। वे सबसे पहले 1959 से 1964, फिर 1967 से 1970 तक वित्तमंत्री के पद पर रहे। इसके बाद 1977 से 1979 के दौरान भी वे इस पद पर रहे। सबसे अधिक बजट पेश करने का श्रेय भी स्वर्गीय मोरारजी देसाई को ही है। उन्होंने कुल 10बजट पेश किए जिसमें 8 पूर्ण और 2 अंतरिम बजट थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor : भोपाल में पीएम मोदी ने बताया, किस तरह भारत की बेटियों ने ध्वस्त की दुश्मनों की चौकियां

शिवलिंग साथ लेकर चलती थीं अहिल्या बाई होलकर, पीएम मोदी ने बताया भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक

मिजोरम में भारी बारिश के बीच 5 मकान और होटल ढहे, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

LIVE: पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, देवी अहिल्या को इस तरह किया याद

पाक सहानुभूति रखने के आरोप में असम में 1 और व्यक्ति गिरफ्तार, अब तक 79 पर कार्रवाई

अगला लेख