आम बजट : सब्सिडी में 39728 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी

Webdunia
शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (17:18 IST)
नई दिल्ली। संसद में शुक्रवार को पेश 2019-20 के आम बजट में सब्सिडी में 39,728.36 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी का अनुमान व्यक्त किया गया है।
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का शुक्रवार को पहला आम बजट पेश किया जिसमें विभिन्न मदों में दी जाने वाली सब्सिडी की राशि 2018-19 के संशोधित अनुमान 2,99,221.11 करोड़ रुपए की तुलना में 39,728.36 करोड़ रुपए बढ़कर 3,38,949.47 करोड़ रुपए पर पहुंच जाने का अनुमान लगाया गया है। वर्ष 2018-19 के बजट अनुमान में यह 2,95,507.36 करोड़ रुपए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था।
 
सब्सिडी का सबसे अधिक व्यय खाद्य सब्सिडी पर होगा। चालू वित्त वर्ष में खाद्य सब्सिडी की राशि 1 लाख 84 हजार 220 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। यह राशि 2018-19 के संशोधित अनुमान 1,71,298 करोड़ रुपए से 12,922 करोड़ रुपए अधिक है। इससे पहले 2018-19 के बजट अनुमान में इसके 1,69,323 करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया था।
 
उर्वरक पर दी जाने वाली सब्सिडी में 2018-19 के संशोधित अनुमान 70,085.70 करोड़ रुपए की तुलना में 9,901.30 करोड़ रुपए बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है और इसे बजट में 79,996 करोड़ रुपए किया गया है। वर्ष 2018-19 के बजट में उर्वरक सब्सिडी 70,090.35 करोड़ रुपए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था। यह राशि संशोधित अनुमान में 4 करोड़ 65 लाख रुपए कम थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Share Bazaar में गिरावट पर लगा विराम, Sensex 58 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई तेजी

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

कॉर्बेट पार्क में पकड़ा गया हमलावर बाघ, 2 व्यक्तियों पर किया था हमला

अगला लेख