मध्यम वर्ग को बड़ा फायदा, हाउसिंग लोन पर टैक्स में मिलेगी छूट

Webdunia
शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (12:59 IST)
मोदी सरकार ने बजट में मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ी घोषणा का ऐलान किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में बजट पेश करते हुए 45 लाख तक के मकान पर 3.5 लाख तक की टैक्स की छूट का ऐलान किया।
 
उल्लेखनीय है कि पहले मकान खरीदने पर होम लोन पर लगने वाले ब्याज पर टैक्स में 2 लाख रुपए तक की छूट ही मिलती थी। इस तरह मध्यम वर्ग टैक्स में 1.5 लाख रुपए तक बचा सकेगा। इसमें 15 साल की अवधि के होम लोन पर लाभार्थी को सात लाख रुपए तक का फायदा होगा
 
साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि जल्द ही मकान मालिक और किराए पर रहने वालों के बीच वित्तीय रिश्तों को नज़र में रखकर एक नया कानून या रेग्युलेशन लाया जा सकता है। इस नए कानून में मकान मालिक और किराएदार के वित्तीय रिश्तों और अधिकारों को नए सिरे से परिभाषित किया जाएगा।
 
इससे मकान मालिकों के मनमर्जी से किराया बढ़ाने, रोक-टोक करने और किराएदारों को आने वाली कई अन्य परेशानियों पर रोक लगाई जा सकेगी। हालांकि इस कानून में मकान मालिक के अधिकारों का भी ख्याल रखा जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख