नेहरू और राजीव से जुड़ी खेल संस्थाओं का बजट हुआ कम लेकिन खेल जगत को मिले अतिरिक्त 305.58 करोड़ रुपए

Webdunia
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (18:49 IST)
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन को देखते हुए इस बार पेश आम बजट में खेलों के लिए 305.58 करोड़ रुपए की वृद्धि कर दी है।

सरकार ने मंगलवार को पेश बजट में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए खेलों को 3,062.60 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। पिछले वर्ष सरकार ने 2,596.14 करोड़ रुपए खेलों को आवंटित किए थे, जिसे बाद में संशोधित कर 2,757.02 करोड़ रुपए किया गया था।

ALSO READ: Union Budget 2022 में ऑटो सेक्टर को क्या मिला? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या किए ऐलान

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों का होना है आयोजन

इस साल दो महत्वपूर्ण खेल आयोजन होने हैं। बर्मिंघम में राष्टमंडल खेल और हांगजाऊ में एशियाई खेल। सरकार के महत्वपूर्ण खेल कार्यक्रम खेलों इंडिया के लिए बजट में 316.29 रिपीट 316.29 करोड़ रुपए की वृद्धि की गई है। पिछले बजट में खेलों इंडिया के लिए 657.71 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़ कर 974 करोड़ रुपए हो गई है।

खिलाड़ियों को मिलने वाला कुल प्रोत्साहन और पुरस्कार राशि को 245 करोड़ रुपए से बढ़ा कर 357 करोड़ रुपए कर दिया गया है, जबकि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का बजट 7.41 करोड़ रुपए घटा दिया गया है। राष्ट्रीय खेल विकास कोष के लिए आंवटन नौ करोड़ रुपए घटाया गया है। नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) के लिए बजट 165 करोड़ रुपए से बढ़ा कर 283.50 करोड़ कर दिया गया है। राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए आवंटन 280 करोड़ रुपए बना हुआ है।

नेहरू-राजीव नाम की संस्थाओं का बजट घटा

सरकार ने खेल बजट में नेहरू-राजीव नाम वाली संस्थाओं का बजट घटा दिया है। बजट में नेहरू युवा केंद्र संगठन और राजीव गांधी युवा विकास संस्थान के बजट में कटौती की गई है। नेहरू युवा केंद्र संगठन का पिछला बजट 365 करोड़ रुपए था, जो अब घटा कर 325 करोड़ कर दिया गया है। इसी तरह राजीव गांधी युवा विकास संस्थान का बजट 25 करोड़ रुपए से एक करोड़ रुपए कम करके 24 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

यह भी दिलचस्प है कि इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना है, लेकिन इसके लिए बजट में भारी कटौती की गई है। पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ा बजट 100 करोड़ रुपए था, जो अब घटा कर 30 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इस साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना है।

पिछले साल ओलंपिक 2021 से पहले खेल बजट में हुई थी 230 करोड़ रुपए की कटौती

साल 2020 के मुकाबले कुल बजट में 230.78 करोड़ रुपये की कटौती की गयी थी। सरकार के महत्वाकांक्षी खेल कार्यक्रम खेलो इंडिया के बजट में भी कटौती देखने को मिली थी।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कुल खेल बजट 2596.14 करोड़ रुपये रखा गया था जबकि पिछले वर्ष यह बजट 2826.92 करोड़ रुपये था। लेकिन साल 2020-21 के बजट को खेल गतिविधियों में कमी के कारण 1800.15 करोड़ रुपये कर दिया गया था। हालांकि 2021-22 खेल बजट साल 2020-21 के संशोधित खेल बजट के मुकाबले 795.99 करोड़ रुपये था।
 
खेलो इंडिया के लिए बजट में सबसे अधिक 232.71 करोड़ रुपये की कटौती की गयी थी। बजट 2020-21 में खेलो इंडिया को 890.42 करोड़ रुपये दिए गए थे जिसे 2021-22 में 657.71 करोड़ रुपये कर दिया गया था।ओलंपिक 2021 की तैयारियों में जुटे संघो पर भी कटौती की गाज नहीं गिरी थी। पिछले वित्तीय वर्ष 245 करोड़ रुपए आवंटित हुए थे और यह राशि अगले वित्तीय वर्ष के लिए भी बरकरार रखी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

गाजा में इसराइल ने फिर किए हमले, 82 लोगों की मौत, पिछले कुछ दिनों में 130 से ज्यादा लोग मारे जा चुके

Share Bazaar की तेजी पर लगा ब्रेक, Sensex 200 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट

आवारा कुत्तों से बचने के लिए इमारत की तीसरी मंजिल तक दौड़ी गाय, क्रेन की मदद से नीचे उताया

पाकिस्तान में क्यों सर्च हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज, जानिए उनके बारे में क्या जानना चाहते हैं पाकिस्तानी

विदेश मंत्री डार ने बताया, भारत से किस तरह की वार्ता चाहता है पाकिस्तान?

अगला लेख