आर्थिक समीक्षा 2021-22 : Air India की बिक्री से निजीकरण को मिलेगी गति, 18 हजार करोड़ में सौंपा Tata Group को स्‍वामित्‍व

Webdunia
सोमवार, 31 जनवरी 2022 (19:43 IST)
नई दिल्ली। विमानन कंपनी एयर इंडिया की निजी हाथों में बिक्री से देश में निजीकरण के अभियान को बढ़ावा मिलेगा। संसद में सोमवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2021-22 में यह बात कही गई। सरकार ने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया का स्वामित्व अधिकार टाटा समूह को 18000 करोड़ रुपए में सौंप दिया।

समीक्षा में साथ ही सभी क्षेत्रों में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक उद्यमों में सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका को फिर से परिभाषित करने का सुझाव भी दिया गया है। सरकार ने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया का स्वामित्व अधिकार टाटा समूह को 18000 करोड़ रुपए में सौंप दिया।

समीक्षा में कहा गया, एयर इंडिया के निजीकरण का यह कदम न केवल विनिवेश से प्राप्त होने वाली आय के मामले में बल्कि निजीकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह पिछले 20 वर्षों के दौरान देश में निजीकरण का यह पहला समझौता है। इससे देश में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की विनिवेश प्रक्रिया में तेजी आएगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

'सत्ता के सेमीफाइनल' में जीत से जमी धामी की धमक

महाकुंभ : अखिलेश यादव ने प्रयागराज पहुंचकर लगाई संगम में डुबकी, BJP ने कहा- अब सकारात्मक बोलेंगे

कर्तव्य पथ पर दिखा डेयरडेविल्स शो, आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, परेड में सेना का मनमोहक अंदाज

Indore : वीर शहीदों के प्रति नगर निगम की शर्मसार करने वाली लापरवाही, कब जागेंगे शहर के जिम्मेदार

MP : गणतंत्र दिवस पर CM यादव के बड़े ऐलान, इंदौर में फहराया तिरंगा

अगला लेख