क्या है Lakhpati Didi, मोदी सरकार महिलाओं को कैसे बनाएगी लखपति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (17:25 IST)
What is Lakhpati Didi Scheme :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharama) ने गुरुवार को लोकसभा में मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया। बजट भाषण में उन्होंने कहा कि 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनने वाली हैं। इनको सम्मानित किया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि पहले हमारा लक्ष्य 2 करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने का था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। आखिर क्या है मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना, जानिए- 
 
What is Lakhpati Didi Scheme  : यह योजना गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तिकरण के व्यापक मिशन के तौर पर शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए से अधिक कमा सकेंगी। लखपति दीदी स्कीम के जरिए मोदी सरकार का लक्ष्य गांवों में तीन करोड़ 'लखपति दीदी' बनाना है। 
ALSO READ: Interim Budget : अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण, जानिए कितनी देर बोलीं निर्मला सीतारमण
ड्रोन ऑपरेटिंग और रिपेयर : लगभग 15,000 महिला स्वयंसहायता समूहों को ड्रोन के ऑपरेटिंग और रिपेयरिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग न केवल आय सृजन के नए रास्ते तैयार करेगा बल्कि महिलाओं को अत्याधुनिक कौशल से भी लैस करेगा। ड्रोन में सटीक खेती, फसल निगरानी और कीट नियंत्रण को सक्षम करके कृषि में क्रांति लाने की क्षमता है। 
ALSO READ: Budget 2024: जानिए केंद्रीय बजट पर किस नेता ने क्‍या कहा?
प्लंबिंग और बल्ब बनाने की ट्रेनिंग : योजना के तहत महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने, प्लंबिंग समेत अन्य कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस योजना के तहत कृषि से जुड़े कामों के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में महिलाओं को सशक्त बनाते हुए कृषि परिदृश्य को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

लालबाग में एंट्री में अब लगेगा टिकट, सिंहस्थ मद से 47 करोड़ मंजूर

RTO का पूर्व करोड़पति कॉस्टेबल सौरभ शर्मा 4 फरवरी तक रिमांड पर, सहयोगी चेतन गौर और शरद जायसवाल भी शिकंजे में

Delhi Assembly Elections : शराब घोटाला नई तरह की राजनीति, राहुल गांधी ने केजरीवाल को लपेटा, पटपड़गंज से डरकर भागे मनीष सिसोदिया

प्रियंका गांधी ने जंगली जानवरों के हमलों से निपटने के लिए मिलने वाली धनराशि को बताया अपर्याप्त

LIVE: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में नाराज श्रद्धालुओं ने तोड़े बैरिकेड्‍स

अगला लेख