पीएम मोदी ने दिया बजट में गरीब, मध्यम वर्ग और महिलाओं के लिए नई पहलों की घोषणा का संकेत

संसद के बजट सत्र के पहले दिन मोदी ने मीडिया को दिए अपने पारंपरिक संबोधन की शुरुआत धन और समृद्धि से जुड़ी देवी लक्ष्मी को प्रणाम करते हुए की।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (15:56 IST)
Union Budget 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने संसद में आम बजट (general budget) पेश होने से 1 दिन पहले अपनी सरकार के दृष्टिकोण को सामने रखते हुए शुक्रवार को संकेत दिया कि इस दफा गरीबों और मध्यम वर्ग के साथ-साथ महिलाओं के लिए नई पहलों की घोषणा की जा सकती है।
 
संसद के बजट सत्र के पहले दिन मोदी ने मीडिया को दिए अपने पारंपरिक संबोधन की शुरुआत धन और समृद्धि से जुड़ी देवी लक्ष्मी को प्रणाम करते हुए की और यह प्रार्थना भी की कि आगामी आम बजट के मद्देनजर देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्ग पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे।ALSO READ: बजट सत्र से पहले पीएम मोदी बोले, गरीब, मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे
 
मुक्त महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित  करेंगे : धार्मिक और सांप्रदायिक मतभेदों से मुक्त महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बजट सत्र के दौरान लिए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं की गरिमा स्थापित करने के महत्व पर जोर दिया, जो सत्तारूढ़ भाजपा के कल्याणकारी उपायों के केंद्र में रही हैं।
 
नवोन्मेष, समावेशिता और निवेश को देश की आर्थिक गतिविधि के रोडमैप का आधार करार देते हुए मोदी ने कहा कि इस सत्र में हमेशा की तरह कई ऐतिहासिक विधेयकों पर चर्चा होगी और व्यापक मंथन के साथ वे राष्ट्र की ताकत बढ़ाने वाले कानून बनेंगे। उन्होंने कहा कि विशेषकर नारी शक्ति के गौरव को पुन: प्रस्थापित करना, पंथ संप्रदाय के भेद से मुक्त होकर के हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन मिले, उसको भी समान अधिकार मिले, उस दिशा में इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।ALSO READ: बजट आने से पहले जान लीजिए इस्तेमाल होने वाले Terms, समझने में होगी आसानी
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन में गरीबों और मध्यम वर्ग पर केंद्र सरकार के ध्यान को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज, राष्ट्र गरीबों, मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं और किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए असाधारण गति से लागू किए जा रहे प्रमुख निर्णयों और नीतियों का गवाह बन रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

यमुना विवाद पर हरियाणा के CM सैनी ने साधा केजरीवाल पर निशाना, बोले- अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए झूठ फैला रहे

Delhi Election : चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, 8 विधायक BJP में शामिल

AAP चला रही है घुसपैठियों को पनाह और घोटाले की सरकार : अमित शाह

Delhi Assembly Elections 2025 : जापान से लौटते ही दिल्ली चुनाव के प्रचार में जुटे CM मोहन यादव, बोले- जनता झूठेलाल को जान चुकी है

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, मुजफ्फरपुर में पलटी गाड़ी, महाकुंभ से लौट रहे 5 नेपाली श्रद्धालुओं की मौत

अगला लेख