एक नजर बनारस की 8 विधानसभा सीटों पर

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 7 मार्च 2017 (14:54 IST)
जिला : बनारस 
विधानसभा : 8 सीटें
कुल मतदाता : 27,79,103
पुरुष मतदाता : 15,34,284
महिला मतदाता : 12,44,695
अन्य : 124
 
वाराणसी वो जिला है जिसकी मिट्‍टी व पानी से सींची गई कई विभूतियां भारत भर में नाम कमा कर रही हैं। ये वो जनपद है जिसने देश को दो प्रधानमंत्री दिए। एक स्व. लालबहादुर शास्त्री और दूसरे नरेंद्र मोदी। बनारस की सभी आठों विधानसभा सीटों पर पूरे देश के राजनीतिज्ञों की निगाह लगी है, क्योंकि नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट होने के नाते मोदी की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 
पिछली विधानसभा के चुनाव परिणामों को देखें तो बनारस की 8 विधानसभा सीटों में से 3 भाजपा, 2 बसपा, 2 सपा व एक कांग्रेस को मिली थी। अब इस बार के चुनाव में उत्तरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रवीन्द्र जायसवाल, कांग्रेस से अब्दुल समद व बसपा से सुजीत मौर्य चुनाव मैदान में हैं। कैंटोमेंट सीट पर सोरभ श्रीवास्तव को भाजपा, तो कांग्रेस ने अनिल श्रीवास्तव व बसपा ने मुस्लिम कैंडिडेट के रूप में रिजवान अहमद को टिकट दिया है। 
 
रोहनिया विधानसभा सीट पर सपा ने विधायक महेंद्र पटेल को प्रत्याशी बनाया, भाजपा ने सुरेंद्र नारायणसिंह, बसपा ने प्रमोद सिंह व अपना दल कृष्णा गुट की मुखिया कृष्णा पटेल चुनाव मैदान में हैं। शिवपुरी सीट पर भाजपा के अनिल राजभर, बसपा के वीरेन्द्रसिंह व सपा से आनंद मोहन मैदान में है, जबकि सबरी विधानसभा से सपा के सुरेंद्र पटेल, अपना दल के नीलरतनसिंह पटेल व बसपा से महेंद्र कुमार पांडेय हैं। पिंडरा सीट पर कांग्रेस ने अजय राय को उम्मीदवार बनाया है, जो कि लोकसभा चुनाव में मोदी के विरुद्ध मैदान में थे। इस सीट पर भाजपा से अवधेशसिंह तो बसपा से बाबूलाल पटेल चुनाव मैदान में हैं। 
 
अजगरा आरक्षित सीट पर बसपा ने विधायक त्रिभुवन राम को टिकट दिया है। भाजपा ने कैलाशनाथ को व सपा और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी लालजी सोनकर मैदान में हैं। दक्षिणी सीट पर पर भाजपा के लगातार सात बार से विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी का टिकट पार्टी ने काटकर नीलकंठ तिवारी को टिकट दिया, जिसका विरोध अभी तक शांत नहीं किया जा सका है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है, बसपा के राकेश त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं।  वाराणसी की सभी 8 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि भाजपा को अपनों के ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फैसला तो मतदाता ही करेंगे कि कौन कितने पानी में है।
Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

Share bazaar: अमेरिका भारत व्यापार समझौते की चिंताओं के बीच बाजार में रहा उतार चढ़ाव का रुख, Sensex 171 और Nifty 54 अंक गिरा

कभी भी हो सकता है थर्ड वर्ल्ड वॉर, नितिन गडकरी के बयान के बाद हड़कंप

शाहजहां शेख ही निकला संदेशखाली हिंसा का मास्टरमाइंड, CBI ने दर्ज किया केस

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम? जानें ताजा कीमतें

ब्रिक्स देशों को डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दे डाली धमकी, क्या है 10% टैरिफ कनेक्शन

अगला लेख