Hanuman Chalisa

अंबेडकर महात्मा गांधी से भी बड़े नेता- असदुद्दीन ओवैसी

Webdunia
सोमवार, 16 जनवरी 2017 (15:15 IST)
सम्भल। उत्तर प्रदेश में दलितों को लुभाने की राजनीति के चलते ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और मुस्लिम कट्टरपंथी असदुद्दीन ओवैसी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को महात्मा गांधी से भी बड़ा नेता करार दिया है। औवेसी चाहते हैं कि दलित वोट उन्हें मिल जाएं तो उत्तर प्रदेश में पासा पलटा जा सकता है।
ओवैसी ने रविवार को यहां एक रैली में कहा कि देश में महात्मा गांधी से भी बड़े नेता तो अंबेडकर हैं। अगर बाबा साहेब देश का धर्मनिरपेक्ष तथा वर्गनिरपेक्ष संविधान नहीं बनाते तो देश में अन्याय का स्तर कहीं ज्यादा बढ़ जाता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग हालात को विकृत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
 
हालांकि उन्होंने खादी ग्रामोद्योग आयोग के कैलेंडर में महात्मा गांधी के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चरखा चलाते हुए तस्वीर छापे जाने पर कहा कि खुद को गांधी का अनुयायी बताने वाले मोदी अब 'महात्मा मोदी' बन गए हैं। मोदी ने सोचा कि चरखा लेकर गांधी जी की जगह खुद बैठने का यही सही मौका है।
 
ओवैसी ने आरोप लगाया कि मोदी की कोई विदेश नीति नहीं है। वह सिर्फ सुनी-सुझायी बातों पर ही काम करते हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के दावे करते थे, लेकिन वाहवाही लूटने के लिए की गयी 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद सीमा पर हमारे 28 जवान पाकिस्तान की गोलियों का निशाना बन चुके हैं, लेकिन मोदी ने अभी तक मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया।
 
उन्होंने कहा कि कालेधन के कुबेरों पर शिकंजा कसने की बात कहकर की गयी नोटबंदी से सिर्फ गरीबों को ही परेशानी हुई है। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के 'समाजवादी परिवार' में जारी वर्चस्व की जंग पर कहा कि इस सूबे की सियासत उल्टी हो गयी है। वहां बेटा बाप का नहीं हो रहा है, बेटे को बाप पर भरोसा नहीं है। कुल मिलाकर सिर्फ तमाशा हो रहा है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख