अमित शाह का दावा, उत्तरप्रदेश में भाजपा की सुनामी...

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 (11:44 IST)
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सुनामी आने का दावा करते हुए शनिवार को कहा कि राज्य का विधानसभा चुनाव देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव लाने जा रहा है।
 
शाह ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर नहीं बल्कि सुनामी आने वाली है और उत्तर प्रदेश का चुनाव देश की राजनीति में बहुत बडा बदलाव लाने जा रहा है।'
 
उन्होंने कहा कि पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जब चुनाव शुरू हुआ था, तब लगता था कि भाजपा की लहर है लेकिन जैसे जैसे चुनाव पूर्वांचल की ओर बढ रहा है, लगने लगा है कि भाजपा की लहर नहीं बल्कि सुनामी आने वाली है।
 
सपा और कांग्रेस के गठबंधन को अपवित्र करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष बोले, 'सपा-कांग्रेस का गठबंधन दलों और विचारधाराओं का गठबंधन नहीं है बल्कि ये बडा अपवित्र गठबंधन है क्योंकि जिन लोहिया जी का पूरा जीवन कांग्रेस के विरोध में रहा, सपा ने चुनाव जीतने के लिए आज कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।
 
शाह यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा, 'यह दो भ्रष्टाचारी परिवारों का गठबंधन है। इस गठबंधन के साथ ही अखिलेश ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। अगर विश्वास होता कि अपने पांच साल के कार्यकाल के बूते वह फिर से सत्ता में आ सकते हैं तो कभी गठबंधन नहीं करते। उनमें आत्मविश्वास का अभाव है। जीत के विश्वास का अभाव है।' (भाषा) 
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख