Hanuman Chalisa

आदित्यनाथ बोले, रेप और दंगों को भूलना मत, वरना...

Webdunia
मंगलवार, 31 जनवरी 2017 (13:58 IST)
भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में एक चुनावी सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना कश्मीर से करते हुए कहा कि वोट देते समय बलात्कार और दंगों को याद रखना अन्यथा आपको भी यह क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।
राज्य सपा सरकार पर हमला बोलते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे हैं और बुलंदशहर में सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार न केवल दंगे भड़काती है बल्कि दंगाइयों और बलात्कारियों को शरण भी देती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का चुनावी गठबंधन नहीं बल्कि 'ठगबंधन' है। 
 
आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सामाजिक और जनसंख्या के ढांचे को देखकर दुख होता है। जनवरी 1990 में कश्मीर से हिंदुओं का सामूहिक पलायन, कत्लेआम हुआ और महिलाओं की इज्जत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया गया था। आज अगर वैसी स्थिति कहीं देखते हैं तो वह पश्चिम बंगाल में या फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई देती है। कैराना और कांधला इसके उदाहरण हैं।
 
डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा : भाजपा सांसद आदित्यनाथ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का ही नाम लिया था। उन्होंने सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अमेरिका आने पर पाबंदी लगाने के ट्रंप के फैसले की सराहना की और कहा कि भारत में भी ऐसे ही कदम की जरूरत है। 

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख