यूपी में छाए रहेंगे कैराना, लव जिहाद जैसे मुद्दे : महंत आदित्यनाथ

Webdunia
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (16:41 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा के तेजतर्रार नेता सांसद महंत आदित्यनाथ ने शनिवार को मतदाताओं को लुभाने के लिए धार्मिक कार्ड खेलने की कोशिश की।
महंत ने एक समाचार चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कैराना से हिन्दुओं का पलायन, लव जिहाद और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे चुनाव में छाए रहेंगे। उन्होंने कहा कि महंत आज की बात नहीं करते, महंत भविष्य की बात करते हैं। हमारे लिए पलायन काफी बड़ा मुद्दा है। भाजपा पश्चिमी उत्तरप्रदेश को एक अन्य कश्मीर नहीं बनने देगी। 
 
गोरखपुर से सांसद महंत ने दावा किया कि 5 वर्ष में उत्तरप्रदेश में 500 से अधिक छोटे बड़े  दंगे हुए। मानकर चलिए कि हमारे लोगों के कारण ही पूर्वी उत्तरप्रदेश में एक भी दंगा नहीं  हुआ। वहां हिन्दू सुरक्षित हैं, तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं। 
 
उन्होंने कहा कि दंगे अखिलेश सरकार की नाकामी थी। शक्ति का संतुलन हम लोग पूर्वी  उत्तरप्रदेश में कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ी तो पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भी संतुलन करेंगे। सबको  सुरक्षा देंगे लेकिन दंगाइयों को किसी भी स्थिति में बख्शेंगे नहीं। महंत ने कहा कि लव जिहाद पहले भी मुद्दा था और अब भी है।
 
एंटी रोमियो स्क्वॉड के एजेंडे पर किए गए सवाल पर महंत ने कहा कि यह स्क्वॉड महिलाओं  के सम्मान को बहाल करने और भेदभाव समाप्त करने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां लड़कियां स्कूल नहीं जा सकतीं। स्क्वॉड उनके अधिकारों के लिए काम करेगा और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणाम घोषित, गुजरात में आप के इटालिया जीते

IndoGulf CropSciences का आईपीओ 26 जून को खुलेगा, 105 से 111 रुपए प्रति शेयर पर होगा लिस्टेड

पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में 97 राष्ट्र विरोधी गिरफ्तार, सीएम ने दी थी टांगें तोड़ने की धमकी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में होगा रतलाम RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन

क्‍या है दुनिया का ट्रेड रूट hormuz strait, अगर ईरान ने लॉक कर दिया तो बंद हो जाएगा भारत और दुनिया का तेल

अगला लेख